शतक ठोकने के बाद अपने परिवार से मिले Kamran Ghulam, वीडियो में दिखे हद से ज्यादा इमोशनल - क्रिकट्रैकर हिंदी

शतक ठोकने के बाद अपने परिवार से मिले Kamran Ghulam, वीडियो में दिखे हद से ज्यादा इमोशनल

PCB ने Kamran Ghulam का एक खास वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर।

Kamran Ghulam (Image Credit-Instagram)
Kamran Ghulam (Image Credit-Instagram)

इस वक्त क्रिकेट जगत में Kamran Ghulam तेजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां इस खिलाड़ी ने टेस्ट डेब्यू में ही कमाल की पारी खेल डाली। जिसके बाद कामरान से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, इस बीच कामरान का एक वीडियो PCB ने इंस्टा पर शेयर किया है और उस वीडियो को देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

कितने रन बनाए Kamran Ghulam ने?

Kamran Ghulam ने पाकिस्तान टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ किया है, वहीं पहले ही मैच में इस खिलाड़ी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। जहां अपनी पारी में कामरान गुलाम ने 224 गेंदों का सामना करते हुए कुल 118 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने 11 चौके के अलावा 1 शानदार छक्का भी जड़ा था मुल्तान के मैदान में।

Kamran Ghulam के लिए ये पल सबसे ज्यादा इमोशनल था

*PCB ने Kamran Ghulam का एक खास वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर।
*वीडियो में कामरान दिन का खेल खत्म होने के बाद मिले अपने परिवार वालोंं से।
*इस दौरान परिवार के लोगों ने लगाया कामरान को गले, शतक को लेकर थे काफी खुश।
*साथ ही वीडियो में कामरान बोले- मुझे बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा है आज।

PCB ने शेयर किया Kamran Ghulam का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

कामरान का नाम जुड़ गया एक खास लिस्ट में भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

बाबर आजम ने भी की इस बल्लेबाज की तारीफ

वहीं कामरान गुलाम की खास पारी को लेकर बाबर आजम ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जो फैन्स के बीच काफी वायरल हो गई। जहां बाबर ने कामरान के शतक के जश्न वाली तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी, साथ ही उन्होंने स्टोरी पर लिखा- बहुत अच्छा खेले कामरान। दूसरी ओर फैन्स भी कामरान की पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ फैन्स का कहना है कि टीम को बाबर की जगह एक शानदार बल्लेबाज मिल गया है। आपको बता दें कि लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के कारण बाबर आजम को टीम से ड्रॉप कर दिया है बीच टेस्ट सीरीज से।

close whatsapp