PBKS बनाम RR: जो लियम लिविंगस्टोन ने किया अगर किसी भारतीय बल्लेबाज ने किया होता तो हम उसके Attitude को लेकर बातचीत कर रहे होते: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS बनाम RR: जो लियम लिविंगस्टोन ने किया अगर किसी भारतीय बल्लेबाज ने किया होता तो हम उसके Attitude को लेकर बातचीत कर रहे होते: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने इस चीज पर सवाल उठाया है कि लिविंगस्टोन नवदीप सैनी की गेंद पर कड़ा प्रहार करने को देख रहे थे लेकिन उसी गेंद पर इंग्लिश बल्लेबाज बोल्ड हो गए।

Liam Livingstone (Pic Source-Twitter)
Liam Livingstone (Pic Source-Twitter)

19 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 66वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात दी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

हालांकि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा इस बात से नाखुश हैं कि लियम लिविंगस्टोन ने जिस तरीके के पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने शॉट का सिलेक्शन किया वो काफी गलत था। उन्हें लियम लिविंगस्टोन का रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।

आकाश चोपड़ा ने इस चीज पर सवाल उठाया है कि लिविंगस्टोन नवदीप सैनी की गेंद पर कड़ा प्रहार करने को देख रहे थे लेकिन उसी गेंद पर इंग्लिश बल्लेबाज बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद लिविंगस्टोन को मुस्कुराते हुए मैदान छोड़ते हुए देखा गया।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में खेल का रिव्यु करते हुए कहा कि, ‘जो शॉट लियम लिविंगस्टोन ने खेला और उसके बाद वो हंसते हुए चले गए और फिर फील्डिंग करने नहीं आए, अगर यही चीज किसी भारतीय बल्लेबाज ने की होती तो लोग उसके एटीट्यूड (Attitude) को लेकर बात करते। यह बताता है कि आपका सीजन कैसा गया है।’

शिमरॉन हेटमायर के प्रदर्शन से काफी खुश हैं आकाश चोपड़ा

बता दें, राजस्थान रॉयल्स की जीत में एक और खिलाड़ी में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 28 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘सबसे Valuable खिलाड़ी कौन था? मैं फिर से शिमरॉन हेटमायर का नाम लेना चाहूंगा। मैं सभी की पसंद पर जाना चाहूंगा। मैं नवदीप सैनी का भी नाम ले सकता हूं क्यूंकि उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। यशस्वी जयसवाल ने भी काफी अच्छी अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन शिमरॉन हेटमायर ने टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण बनाए।’

close whatsapp