रिद्धिमान साहा को BCCI से केंद्रीय अनुबंध मिलने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल और कर दी बड़ी भविष्यवाणी
आकाश चोपड़ा ने इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा के भविष्य को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी!
अद्यतन - Mar 12, 2022 1:09 pm

चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा जैसे कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ जारी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए बाहर किए जाने के साथ भारतीय क्रिकेट टीम में हाल के दिनों में काफी बदलाव हुए हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों की युवा नस्ल को तैयार करने के लिए उन पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। जहां चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को भारतीय टेस्ट टीम में वापस आने का मौका मिल सकता है, वहीं रिद्धिमान साहा और इशांत शर्मा का भविष्य फिलहाल अंधेरे में है।
साहा को पहले ही बता दिया गया था कि भारतीय टेस्ट टीम में विकेटकीपर के स्थान के लिए अब रिषभ पंत और केएस भरत को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि इशांत शर्मा को शायद अब फिर से देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा। जिसके बावजूद साहा और इशांत को बीसीसीआई (BCCI) की ओर से केंद्रीय अनुबंध पेश किया गया, जिससे आकाश चोपड़ा समेत कई लोगों को हैरानी हुई।
आपको बता दें, इशांत, पुजारा और रहाणे को बीसीसीआई (BCCI) की केंद्रीय अनुबंध सूची में ग्रेड ए से ग्रेड बी में डिमोट किया गया, जबकि साहा को ग्रुप बी से ग्रुप सी में डिमोट किया गया। इस सभी खिलाड़ियों के भविष्य पर फिलहाल अनिश्चितता बानी हुई है, और साथ ही टीम इंडिया से बाहर भी है, जिसके बादजूद BCCI का उन्हें अनुबंध देना सभी के लिए थोड़ा चौंकाने वाला था।
रिद्धिमान साहा और इशांत शर्मा को क्यों मिला केंद्रीय अनुबंध?
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाया हैं कि साहा और इशांत को केंद्रीय अनुबंध क्यों दिया गया, जबकि वे टीम की योजनाओं में शामिल नहीं है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा के नाम भी बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधों की सूचि में हैं। दरअसल, इशांत शर्मा 3 करोड़ के हैं। क्या आप सोच रहे हैं क्यों? साहा को केंद्रीय अनुबंध क्यों दिया गया जबकि आपने उनसे कहा था कि आप उन्हें बिल्कुल भी नहीं चुनने जा रहे हैं?”
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने चोपड़ा ने आगे कहा ऐसा लगता है कि इशांत शर्मा की भी टेस्ट टीम में एक बेहद सीमित भूमिका रह गई है, तो फिर वह 3 करोड़ के अनुबंध में क्यों है, उसे 1 करोड़ के अनुबंध में होना चाहिए? ये ऐसी चीजें हैं जिस पर सभी को आश्चर्य होता है! ये अक्टूबर 2021 से आगामी सितंबर 2022 तक के अनुबंध हैं, इसलिए साहा का अनुबंध पर अधिकार है। उन्होंने दिसंबर में भारत के लिए रन बनाए, इसलिए उनका नाम इस सूची में है, वही इशांत भी नियमित रूप से खेल रहे थे।
आकाश चोपड़ा ने कहा यह संभवतः इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा के लिए अंतिम अनुबंध हो सकता है। उन्होंने आगे यह भी भविष्यवाणी की है कि साहा और इशांत को अगले नवीनीकरण में अनुबंध नहीं मिल पाएगा। वह उन्हें अक्टूबर के बाद खेलते हुए नहीं देखने के लिए आश्वस्त है। चोपड़ा ने अंत में कहा BCCI ने साहा को पहले ही बता चुके हैं टीम में उनके भविष्य के बारे में और उनको ऐसा लगता है कि बंगाल के क्रिकेटर के बाहर निकलने का समय आ गया है।