जयवर्धने नहीं पचा पाए श्रीलंका की हार, सबके सामने उड़ाया रोहित का मजाक!
पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की नेतृत्व में किया है शानदार प्रदर्शन।
अद्यतन - Mar 15, 2022 5:13 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अब आईपीएल के लिए अपनी फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ चुके हैं। रोहित और जसप्रीत बुमराह दोनों ही सीरीज खत्म करते ही मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े।
इस दौरान मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच खिताब जिता चुके रोहित ने कोचिंग स्टाफ से मुलाकात की, जिसमें सबसे पहले वह श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के हेड को महेला जयवर्धने से मिले। मिलने के साथ ही जयवर्धने ने रोहित की टांग खींचनी शुरू कर दी। महेला ने उन्हें गले लगाने से पहले ही कहा कि, कप्तानी शुरू होते ही रोहित के ज्यादा बाल सफेद नजर आने लगे हैं।
शर्मा को शुरू में सफेद गेंद के प्रारूप में कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में सीरीज हार के बाद विराट कोहली के पद से हटने के बाद उन्हें टेस्ट कप्तानी भी सौंपी गई थी। रोहित शर्मा के शासनकाल में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है और हाल ही में समाप्त हुए घरेलू सत्र में 16 में से 15 मैच जीते हैं। कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच सिर्फ ड्रॉ रहा था।
यहां देखिए रोहित शर्मा और महेला जयवर्धने का वह वीडियो
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन बेहद ख़राब रहा था और टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में रोहित की टीम साल जबरदस्त शुरुआत करना चाहेगी। बता दें कि टीम इंडिया के घरेलू सत्र की समाप्ति के बाद सोमवार देर रात रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई इंडियंस के टीम होटल में चेक इन किया।
इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम थोड़ी बदली हुई नजर आएगी, क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर दिया था। मेगा ऑक्शन में उन्होंने कुछ अच्छे खिलाड़ियों का चयन जरूर किया लेकिन इस सीजन इस स्क्वॉड के साथ उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है यह देखना दिलचस्प होगा।