आकाश चोपड़ा ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की बोली-प्रक्रिया पर दी अपनी राय
आकाश चोपड़ा ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद सबसे मजबूत टीम के रूप में चुना हैं।
अद्यतन - Feb 14, 2022 6:26 pm

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन के बाद आईपीएल (IPL) की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तारीफ की हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2022 मेगा ऑक्शन में न केवल उनके खर्चो में सटीक थे, बल्कि उन्होंने बहुत उत्कृष्ट खिलाड़ियों पर पैसा खर्च किया हैं।
संजीव गोयनका-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने पहले ही 3 खिलाड़ियों, केएल राहुल (17 करोड़ रुपये), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (4 करोड़ रुपये), को ड्राफ्ट के जरिए अपने साथ जोड़ा था, और फिर IPL 2022 मेगा ऑक्शन के जरिए कुल 18 खिलाड़ियों को खरीदा है।
नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 6 विदेशी और 12 भारतीय खिलाड़ी खरीदे हैं। अब लखनऊ टीम के पास आगामी IPL 2022 के लिए कुल मिलाकर 14 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चुनी बेमिसाल टीम
IPL 2022 मेगा ऑक्शन की समीक्षा करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद सबसे मजबूत टीम के रूप में चुना हैं।
उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 9/10 रेटिंग दी है। कमेंटेटर ने आगे कहा लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सारे 90 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपने चुनाव में असाधारण सटीकता दिखाई और 21 खिलाड़ी खरीदे, जिनमे से काफी उत्कृष्ट खरीद हैं।
The Super Giants have assembled. 🤩🤩
Lucknow, how's our squad looking? 💪#TATAIPLAuction #IPLAuction #LucknowSuperGiants pic.twitter.com/41aHZ1wokj— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 13, 2022
आकाश चोपड़ा ने कहा लखनऊ का जेसन होल्डर को खरीदने का फैसला श्रेष्ठ था क्योंकि टीम में उनके पास पहले ही मार्कस स्टोइनिस और कृष्णप्पा गौतम थे, इसलिए मिचेल मार्श पर दांव खेलने का कोई मतलब नहीं बनता था। उन्होंने कहा किसी भी टीम के पास इतने सारे ऑलराउंडर नहीं हैं, उन्होंने काफी बहु-पक्षीय क्रिकेटरों का चुनाव किया हैं।
उन्होंने आगे कहा क्विंटन डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की असाधारण खरीद है क्योंकि वह अब सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट का हिस्सा हैं, और बाएं हाथ के बल्लेबाज टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के एक विकल्प होने के साथ-साथ विकेटकीपिंग का विकल्प भी प्रदान करते हैं। आकाश चोपड़ा ने अंत में कहा लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL 2022 के लिए शानदार गेंदबाजी टीम का भी चुनाव किया हैं।
ये रही लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा IPL 2022 मेगा ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों की सूचि –
क्विंटन डी कॉक (6.75 करोड़ रुपये), मनीष पांडे (4.6 करोड़ रुपये), जेसन होल्डर (8.75 करोड़ रुपये), क्रुणाल पांड्या (8.25 करोड़ रुपये), दीपक हुड्डा (5.75 करोड़ रुपये), मार्क वुड (7.5 करोड़ रुपये), आवेश खान (10 करोड़ रुपये), अंकित राजपूत (50 लाख रुपये), कृष्णप्पा गौतम (90 लाख रुपये), दुश्मांता चामीरा (2 करोड़ रुपये), शाहबाज नदीम (50 लाख रुपये), मनन वोहरा (20 लाख रुपये), आयुष बदोनी (20 लाख रुपये), काइल मेयर्स (50 लाख रुपये), करन शर्मा (20 लाख रुपये), एविन लुईस (2 करोड़ रुपये), मोहसिन खान (20 लाख रुपये) और मयंक यादव (20 लाख रुपये)।