आकाश चोपड़ा भी इस बात से हैं खुश, Bazball को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उठाया महत्वपूर्ण कदम - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा भी इस बात से हैं खुश, Bazball को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

जबसे इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया गया है और टीम की कोचिंग ब्रैंडन मैकुलम को दी गई है तब से उन्होंने काफी आक्रामक क्रिकेट खेला है।

Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड टीम की बात की जाए तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पिछले 1 साल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जबसे इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया गया है और टीम की कोचिंग ब्रैंडन मैकुलम को दी गई है तब से उन्होंने काफी आक्रामक क्रिकेट खेला है।

उन्होंने इस रवैए को ‘Bazball’ का नाम दिया है। तमाम लोग इंग्लैंड की इस बल्लेबाजी तकनीक की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एशेज 2023 के पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड टीम ने एक बार फिर काफी आक्रामक शुरुआत की। जैक क्रॉली ने ऑफ साइड पर करारा शॉट लगाया। गेंद सीधा बाउंड्री लाइन के पार गई। एजबेस्टन स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में बैठे कप्तान बेन स्टोक्स इस शॉट को देखकर गजब का एक्सप्रेशन दिया, जो कैमरे में दर्ज हो गया।

तमाम लोग इंग्लैंड की आक्रामकता को देखकर अपनी-अपनी प्रक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट परएशेज 2023 को लेकर एक ट्वीट किया जिस पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, ‘अगले साल इंडिया आएंगे 5 टेस्ट खेलने। देखना यह होगा कि क्या भारत भी इसी योजना के तहत खेलती है या नहीं।’

यह रहा आकाश चोपड़ा का ट्वीट:

दरअसल एशेज 2023 के पहले दिन ऐसा देखा गया कि ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ काफी डिफेंसिव फील्ड के साथ मैदान पर उतरी है। अगले साल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है और इसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा।

आकाश चोपड़ा ने एक और ट्वीट कर लिखा कि, ‘ पहले दिन के पांचवे ओवर में इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। वहां ना तो डीप पॉइंट था और ना ही डीप स्क्वेयर लेग। नया बल्लेबाज जीरो में बल्लेबाजी कर रहा था। एशेज सच में काफी दूर आ गया है।’

close whatsapp