शिखर धवन के लिए खड़ी हुई मुश्किलें, ईशान किशन के धमाकेदार दोहरे शतक के बाद आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन के लिए खड़ी हुई मुश्किलें, ईशान किशन के धमाकेदार दोहरे शतक के बाद आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

किशन ने 131 गेंदों में 210 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Ishan Kishan, Aakash Chopra and Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter)
Ishan Kishan, Aakash Chopra and Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा को लगता है कि बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ईशान किशन की धमाकेदार पारी के बाद शिखर धवन के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। गौरतलब है कि किशन ने बांग्लादेशी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए 131 गेंदों में 210 रनों की शानदार पारी खेली थी।

10 दिसंबर को चिटगांव के मैदान पर खेली गई इस पारी के बाद ईशान किशन ने अपना नाम दिग्गजों की लिस्ट में शुमार करवा लिया है। वहीं किशन की इस पारी के बदौलत ही टीम इंडिया 8 विकेट के नुकसान पर 409 रन बना पाई। तो टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश मात्र 182 रनों पर ऑलआउट हो गई है। बता दें कि टीम इंडिया ने इस मैच में बांग्लादेश पर 227 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी।

बरहाल मैच खत्म होने के बाद पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा को लगता है कि किशन के इस प्रदर्शन के बाद धवन की वनडे टीम में जगह को लेकर मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

बता दें कि तीसरे वनडे मैच के बाद अपने चैनल पर अपलोड एक यूट्यूब वीडियो में आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने कहा, किशन की पारी के बाद मैनेजमेंट के लिए एक मीठा सरदर्द उत्पन्न हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल को होना चाहिए था, लेकिन वे नहीं थे।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, गिल की जगह ईशान किशन को मौका मिला और किशन ने ऐसा प्रदर्शन कर दिया है जिसकी वजह से आप कैसे उन्हें टीम से निकालेंगे? अगर आप किसी को बदलना चाहते हैं तो क्या शिखर धवन मुश्किलों में पड़ने वाले हैं?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, तो क्या बहुत जल्द शिखर धवन मुश्किल में आने वाले हैं। केएल राहुल ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं एक ओपनर बल्लेबाज के रूप में वापस आएंगे, लेकिन उनके साथ ओपनिंग कौन करेगा? यह एक ऐसा सवाल है कि जिसका जवाब फिलहाल मेरे पास नहीं है।

https://youtu.be/wx8Z-Hle2GM

close whatsapp