अब तो आकाश चोपड़ा भी रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर सवाल खड़े करने लगे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब तो आकाश चोपड़ा भी रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर सवाल खड़े करने लगे हैं!

आईपीएल 2022 में अब तक रोहित शर्मा बल्ले के साथ फ्लॉप साबित हुए हैं।

Aakash Chopra, Rohit Sharma and MS Dhoni
Aakash Chopra, Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter & Getty Images)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा के मुताबिक पहले के सीजन में अन्य बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से रोहित का प्रदर्शन सवालों के घेरे में नहीं आता था। वहीं इस सीजन ऐसा नहीं हुआ और टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

आपको बता दें कि इस सीजन में मुंबई एक भी मैच नहीं जीत पाई है और उन्हें अब तक सभी छह मुकाबले में हार का सामना कारण पड़ा है। वहीं मुंबई के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित के लिए यहा सीजन काफी साधारण रहा है, उन्होंने अब तक छह मैचों में 19 की औसत और 129.55 की स्ट्राइक रेट से केवल 114 रन बनाए हैं।

रोहित की बल्लेबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया यह बयान

गुरुवार, 21 अप्रैल को जब नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम में आईपीएल 2022 के 33वें मैच में मुंबई अपने चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना करने उतरेगी, तो उनकी नजर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने पर होगी। चेन्नई छह मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ समान रूप से अप्रभावी रहा है। अपने YouTube चैनल पर मैच का प्रिव्यू करते हुए, चोपड़ा ने कहा कि रोहित शर्मा को इस मैच में आगे आकर रन बनाना होगा।

वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “आप रोहित शर्मा से रनों की उम्मीद करते हैं, लेकिन वो रन नहीं बना रहे हैं। ऐसा नहीं है कि रोहित शर्मा पिछले आईपीएल सीजन में 500 रन बना चुके हैं। लेकिन क्योंकि अन्य ने इतना अच्छा खेला, यह कोई मुद्दा नहीं बना। लेकिन अब ऐसा नहीं है। रोहित को बतौर बल्लेबाज काम करना ही होगा। मुंबई को जीत दिलाने के लिए रोहित और इशान (किशन) को रन बनाने होंगे।”

रोहित शर्मा 2013 सीजन में 500 से अधिक रन बनाने में कामयाब हुए थे। उन्होंने 19 मैचों में 538 रन बनाए थे और मुंबई पहली बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई थी। मुंबई की बल्लेबाजी फॉर्म का विश्लेषण करते हुए चोपड़ा ने कहा कि डेवाल्ड ब्रेविस प्रभावशाली रहे हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महेश थीक्षाना उन्हें परेशान कर सकते हैं।

चोपड़ा ने आगे कहा कि, “डेवाल्ड ब्रेविस बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनका महीश तीक्षणा के साथ एक दिलचस्प मुकाबला होगा। वह धीमी गेंद के खिलाफ आउट हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं, तिलक वर्मा अच्छा कर रहे हैं।”

close whatsapp