IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले दिया हैरतअंगेज बयान । CricTracker Hindi

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी को लेकर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले दिया हैरतअंगेज बयान

आज यानी 7 अप्रैल को आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

RCB (Photo Source: IPL/BCCI)
RCB (Photo Source: IPL/BCCI)

आज यानी 7 अप्रैल को आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीम इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस के लिए आरसीबी के खिलाफ मैच को जीतना बेहद जरूरी है। आगामी में से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी को लेकर अपना पक्ष रखा है। पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि आरसीबी के स्पिनर्स इस मैच में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि,’आरसीबी के पास तीन गेंदबाज है जो इस परिस्थिति को पसंद करेंगे। वानखेड़े स्टेडियम में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। जोश हेजलवुड और यश दयाल को भी शानदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। क्रुणाल पांड्या ने पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी। हालांकि उसके बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। हमने उनको काफी कुछ गलत बोला है।

चौथे मैच में टीम के स्पिनर्स ने काफी खराब गेंदबाजी की थी लेकिन उनके गेंदबाज काफी अच्छे हैं और वह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाल सकते हैं।’

आरसीबी के बल्लेबाजी लाइनअप को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

आरसीबी के बल्लेबाजों को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि,’उन लोगों का सीजन बेहतर रहा है। टीम ने सिर्फ एक ही मैच हारा है जबकि दो वह जीत चुके हैं। उन्होंने अपने घर से बाहर दोनों में जीते हैं। ओपनिंग साझेदारी जब बेहतर रही है तो उन्होंने अपने आप को मजबूत स्थिति पर पाया है।

लियम लिविंगस्टोन के ऊपर मुझे बहुत ही कम भरोसा है भले ही उन्होंने पिछले मैच में रन बनाए हो। बाकी बल्लेबाजों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। फिलहाल आरसीबी का बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत है और उनके गेंदबाजों को शानदार गेंदबाजी करनी होगी।’

close whatsapp