"उनके आंकड़े बेहद ही खराब हैं" - वर्ल्ड कप 2023 के लिए आकाश चोपड़ा ने इस खिलाड़ी को बताया कमजोर कड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

“उनके आंकड़े बेहद ही खराब हैं” – वर्ल्ड कप 2023 के लिए आकाश चोपड़ा ने इस खिलाड़ी को बताया कमजोर कड़ी

जोश हेजलवुड वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रोविजनल टीम का हिस्सा हैं।

Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि जोश हेजलवुड वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप के लिए प्रारंभिक 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। हेज़लवुड टीम के पांच प्रमुख तेज गेंदबाजों हैं, इसमें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट और नाथन एलिस शामिल हैं।

हेजलवुड की गेंदबाजी आंकड़े को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने आगामी वर्ल्ड कप के तेज गेंदबाजी को लेकर बात की। ऑस्ट्रेलिया के बारे में उन्होंने कहा कि, “मिचेल स्टार्क सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या अनुकूल परिस्थितियों में गेंदबाजी नहीं करते हैं। एशिया में भी उनके आंकड़े उतने ही अच्छे हैं। 17 मैचों में 23.1 की औसत से 37 विकेट – बिल्कुल भी बुरा नहीं है, प्रति मैच दो से अधिक विकेट लेना शानदार है। पैट कमिंस – एक बार फिर वैसा ही। एशिया में उनकी संख्या वास्तव में बेहतर हो गई है।”

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, “हालांकि, आप जोश हेज़लवुड के रूप में एक कमजोर कड़ी देखते हैं। उनका औसत 25.6 है और इकॉनमी 4.57 है, लेकिन एशिया में आठ मैचों में केवल छह विकेट हैं। उनका औसत 61 है। जोश हेज़लवुड के आंकड़े यहां पर काफी खराब हैं।

हेज़लवुड ने भारत में खेले गए एकमात्र वनडे में 9.3 ओवर में 1/55 का आंकड़ा दर्ज किया। उन्होंने एशिया में अपने अन्य सात वनडे मैच श्रीलंका में खेले हैं, जहां उन्होंने 62.20 की औसत और 4.89 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए हैं।

ट्रेंट बोल्ट के आंकड़े को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के बारे में बोलते हुए चोपड़ा ने बताया कि एशिया में ट्रेंट बोल्ट के आंकड़े उतने अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, “ट्रेंट बोल्ट की कुल संख्या अभूतपूर्व है, लेकिन एशिया में उनका औसत लगभग 40 है। उन्होंने 14 मैचों में केवल 17 विकेट लिए हैं। वह उतने खतरनाक नहीं हैं क्योंकि वह पुरानी गेंद से इतने विकेट नहीं लेते हैं। वह वह ज्यादातर नई गेंद का गेंदबाज है। बहुत सम्मान है लेकिन वह केवल नई गेंद से ही घातक है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?