IPL 2023: क्या आगामी सीजन में जमकर बोलेगा महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला? जानें क्या कहा पूर्व खिलाड़ी ने
31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है।
अद्यतन - मार्च 27, 2023 2:35 अपराह्न

31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस बेहतरीन टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि यह शायद महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL सत्र हो सकता है। अगर ऐसा है तो धोनी यही चाहेंगे कि वो इसको उच्च स्तर में खत्म करें। इस बेहतरीन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
आकाश चोपड़ा की मानें तो वो यह पूरी तरह से नहीं बोल सकते हैं धोनी ने जिस तरीके से पिछले सीजन में बल्लेबाजी की थी वो आगामी संस्करण में भी वैसा ही प्रदर्शन करें। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों और विकेटकीपर में गिना जाता है। आगामी सत्र में धोनी एक और बार इस बेहतरीन टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेंगे।
जिओ सिनेमा के शो आकाशवाणी में आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘सबसे पहली चीज यह है कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। इसलिए यह देखने लायक होगा कि धोनी और उनकी टीम आगामी सत्र में कैसा प्रदर्शन करती हैं। क्या यह आखिरी बार है जब हम धोनी को बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते हुए देख रहे हैं?’
चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘धोनी इसके बाद कहां खेलेंगे? SA20 में आरपी सिंह ने सवाल पूछा था कि क्या धोनी एक खिलाड़ी के रूप में खुद को XI में देखते हैं? पिछले साल उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन क्या इस साल भी हम उन्हें वैसा ही प्रदर्शन करते हुए देखेंगे? आप कभी भी अपने लीजेंड को परेशान होते हुए नहीं देख सकते हैं।’
रवींद्र जडेजा की IPL 2023 में CSK में महत्वता को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष
रवींद्र जडेजा को लेकर चोपड़ा ने आगे कहा कि, पिछला सीजन उनका इतना अच्छा नहीं गया था लेकिन आगामी संस्करण में वो जरूर अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेंगे। पिछले सीजन के बीच में ही वो चोटिल भी हो गए थे और उन्हें अपनी कप्तानी पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था। इस सत्र में उनका प्रदर्शन सच में देखने लायक होगा।’
अजिंक्य रहाणे को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘ उन्होंने रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया है लेकिन वो नहीं खेलेंगे। सवाल ये उठता है कि क्या अंबाती रायडू सभी मुकाबले खेलेंगे?’