आकाश चोपड़ा ने चुनी SRH की संभावित प्लेइंग XI, इन दो को बताया टीम का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा ने चुनी SRH की संभावित प्लेइंग XI, इन दो को बताया टीम का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

एडन मार्करम करेंगे इस सीजन के लिए SRH की कप्तानी।

Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)
Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी टीमें तैयारियों में लग गई हैं। इस बार कई खिलाड़ी आईपीएल शुरू होने से पहले चोट के कारण इस लीग से बाहर हो गए हैं। वहीं इस बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI चुनी है।

बता दें आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन के साथ-साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी का भी नाम बताया है। दरअसल हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले केन विलियमसन सहित 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। साथ ही IPL 2023 के लिए एडन मार्करम को अपनी टीम का कप्तान चुना है।

आकाश चोपड़ा ने बताया सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप 6 खिलाड़ियों के नाम 

दरअसल JioCinema पर “आकाशवाणी” शो में, आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप 6 खिलाड़ियों को चुना, जिसमे तीन भारतीए और 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे अगर हैदराबाद की टीम के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना है तो मैं अभिषेक शर्मा को मयंक अग्रवाल के साथ रखना चाहूंगा। फिर राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम और हैरी ब्रूक। यह मेरे हिसाब से टॉप 5 में आते हैं। फिर नंबर 6 पर हेनरिक क्लासेन होंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि हैदराबाद फ्रैंचाइज़ी परिस्थितियों के आधार पर अपने चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में एक सीमर और एक स्पिनर के बीच चयन कर सकती है। अगर आप वाशिंगटन सुंदर को नंबर 7 पर रखते हैं, तो इस टीम के पास नंबर 7 तक बल्लेबाजी करने का विकल्प है। आप चार गेंदबाजों में से किसी एक विदेशी गेंदबाज को रख सकते हैं। फिर चाहे आप मार्को जेनसेन, फजलहक फारूकी या अकील हुसैन के साथ जा सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, अगर यह टीम दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करती है तो अब्दुल समद प्रभावशाली खिलाड़ी हो सकते हैं और अगर पहले बल्लेबाजी करती है तो भी प्लेइंग इलेवन में अब्दुल समद को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा टी नटराजन या उमरान मलिक हो सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि, मैं इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में मयंक अग्रवाल को देखता हूं। मुझे लगता है कि मयंक अग्रवाल के लिए यह सीजन बहुत अच्छा रहेगा। उमरान मलिक को मैं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी के रूप में देखता हूं।

close whatsapp