IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RR vs MI मैच-38 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RR vs MI, मैच-38 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल जानें-

Yuzvendra Chahal & Sanju Samson (Photo Source: BCCI/IPL)
Yuzvendra Chahal & Sanju Samson (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची में ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। ऑरेंज कैप की ताजा सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 8 मैचों में 379 रनों के साथ अब भी पहले स्थान पर मौजूद है।

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड 6 मैचों में 324 रनों के साथ दूसरे स्थान पर है। रियान पराग (318) तीसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की टॉप-5 में वापस से एंट्री हुई है। संजू सैमसन 8 मैचों में 310 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं रोहित शर्मा (303) सूची में पांचवें स्थान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 379 8 252 63.17 113 150.4 36 16 1 2
2 ट्रैविस हेड SRH 324 6 150 54 102 216 39 18 1 2
3 रियान पराग RR 318 8 197 63.6 84 161.42 22 20 3
4 संजू सैमसन RR 310 8 203 62 82 152.71 29 13 3
5 रोहित शर्मा MI 303 8 186 43.29 105 162.9 31 18 1

पर्पल कैप की ताजा सूची में टॉप-5 में हुई गेराल्ड कोएत्जी की एंट्री

पर्पल कैप की ताजा सूची में जसप्रीत बुमराह 8 मैचों में 13 विकेट के साथ अब भी पहले स्थान पर है। युजवेंद्र चहल ने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक विकेट लिया, 8 मैचों में 13 विकेट के साथ वह दूसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हर्षल पटेल (13) तीसरे स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्जी की टॉप-5 में वापस से एंट्री हुई है, कोएत्जी 12 विकेट के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं सैम करन 11 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 जसप्रीत बुमराह MI 13 8 32 5/21 192 15.69 6.38 204 1
2 युजवेंद्र चहल RR 13 8 30 3/11 180 20.38 8.83 265
3 हर्षल पटेल PBKS 13 8 29 3/15 174 21.38 9.59 278
4 गेराल्ड कोएत्जी MI 12 8 28.3 4/34 171 24 10.11 288 1
5 सैम करन PBKS 11 8 24 3/28 144 19.18 8.79 211

RR vs MI, मैच-38 का हाल

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बोर्ड पर लगाए थे। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। वहीं नेहल वढेरा ने 24 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के लिए संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट लिया।

राजस्थान रॉयल्स ने 8 गेंदें शेष रहते हुए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 104 रनों की नाबाद पारी खेली। जोस बटलर ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए। वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 28 गेंदों में 38 रनों की नाबाद पारी खेली।

close whatsapp