'आप बोल रहे हो कि केएल राहुल को नहीं खिलाना चाहिए'- टीम इंडिया के लिए ओपन करने के सवाल पर बोले SKY - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आप बोल रहे हो कि केएल राहुल को नहीं खिलाना चाहिए’- टीम इंडिया के लिए ओपन करने के सवाल पर बोले SKY

हांगकांग के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में बनाए 68 रन।

Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)
Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने चोट के बाद वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि टीम के उप-कप्तान चोट से अभी-अभी लौटे हैं और उन्हें अपनी फॉर्म को खोजने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी। राहुल ने हांगकांग के खिलाफ एशिया कप 2022 के मैच में 39 गेंदों में 36 रन बनाए और बल्लेबाजी के दौरान अच्छी लय में नहीं दिखे।

13 ओवर के बाद भारत 2 विकेट पर 94 रन था जब राहुल को मोहम्मद गजानफर ने आउट किया। उसके बाद क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए। सूर्या ने 26 गेंदों में नाबाद 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को 192 के स्कोर तक पहुंचाया। मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बल्लेबाज से पूछा गया कि क्या वह आने वाले समय में फिर से पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। तो उन्होंने मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया।

तो आप चाहते हैं कि केएल राहुल न खेलें- सूर्यकुमार यादव

उन्होंने कहा कि, “तो आप बोल रहे हो के केएल भाई को नहीं खिलाना चाहिए?” उन्होंने आगे कहा कि, राहुल चोट से वापसी कर रहे हैं, उन्हें भी कुछ समय चाहिए। अभी हमारे पास कुछ समय है। जहां तक ​​मेरा सवाल है, मैंने हमेशा कहा है कि मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। मैंने कोच और कप्तान से कहा है कि मुझे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहो।”

वहीं बैटिंग आर्डर में लगातार हो रहे एक्सपेरिमेंट्स को लेकर उन्होंने कहा कि, “चीजें चलती रहेंगी। बहुत सी चीजें हैं जो हम भी कोशिश कर रहे हैं। अभ्यास में इसे करने के बजाय मैच के दौरान उन चीजों को आजमाना बेहतर होता है। उससे हमें एक बेहतर विचार मिलेगा, इसलिए हम देखेंगे कि यह कैसे आगे जाता है।”

सूर्यकुमार ने युवा भारतीय तेज गेंदबाज अवेश खान का भी समर्थन किया। हांगकांग के खिलाफ मैच में उनका प्रदर्शन काफी निराशानजक रहा था। हांगकांग के खिलाफ अवेश और अर्शदीप दोनों काफी महंगे साबित हुए थे। आवेश ने अपने चार ओवरों में 53 रन दिए, वहीं अर्शदीप ने 4 ओवर में 44 रन खर्च किए।

close whatsapp