VIDEO: "माइक के पास ही रहोगे पता है, आपके one-liners का वेट..."- सूर्या ने रोहित शर्मा के लिए भेजा खास मैसेज - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: “माइक के पास ही रहोगे पता है, आपके one-liners का वेट…”- सूर्या ने रोहित शर्मा के लिए भेजा खास मैसेज

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को खेला जाएगा

Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है। इस दौरे पर टीम ने पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। वहीं अब दोनों टीमों के बीच 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

रोहित शर्मा अक्सर स्टंप-माइक में अपने मजेदार कमेंट्स के चलते खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने वनडे सीरीज शुरू होने से पहले रोहित शर्मा के लिए एक खास मैसेज भेजा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

कुछ और ढंग का सुनेंगे मजा आ जाएगा- सूर्यकुमार यादव

दरअसल, बीसीसीआई ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने बात करते हुए कहा कि वह वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के मजेदार कमेंट सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूर्या ने वीडियो में कहा,

“मुझे उन्हें क्या संदेश देना चाहिए? वनडे सीरीज के लिए ऑल द बेस्ट। मैं मैच को बहुत करीब से देखूंगा आपके वन-लाइनर्स का इंतजार करूंगा। माइक के पास ही रहोगे आप, पता है। इतने सारे लड़के आपको मिलेंगे नये-नये तो एक-एक वन-लाइनर हो जाए। कुछ और ढंग का सुनेंगे मजा आ जाएगा।”

यहां देखें सूर्यकुमार यादव का वीडियो-

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी भी नजर आने वाले हैं। ऋषभ पंत जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी, वो अब श्रीलंका दौरे से वनडे फॉर्मेट में भी वापसी करने के लिए तैयार है। साथ ही हर्षित राणा और रियान पराग जैसे युवा खिलाड़ियों को भी सीरीज में मौका मिला है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, विराट कोहली, अक्षर पटेल, रियान पराग, शिवम दुबे, वाशिगंटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

close whatsapp