आकिब जावेद ने T20I क्रिकेट में धीमी बल्लेबाजी के लिए बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान की आलोचना की करते हुए किया बड़ा दावा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकिब जावेद ने T20I क्रिकेट में धीमी बल्लेबाजी के लिए बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान की आलोचना की करते हुए किया बड़ा दावा

क्या बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के कारण पाकिस्तान नहीं जीत पाया एशिया कप 2022?

Babar Azam, Mohammad Rizwan and Aaqib Javed (Image Source: Getty Images/YouTube)
Babar Azam, Mohammad Rizwan and Aaqib Javed (Image Source: Getty Images/YouTube)

1992 वर्ल्ड कप विजेता तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की बल्लेबाजी स्टाइल की आलोचना की है जबकि वे वर्तमान में नवीनतम आईसीसी T20I रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं। आकिब जावेद ने इन दोनों की बल्लेबाजी से नाराज होकर बड़ा दावा कर दिया है।

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दोनों ने T20I क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं, और खेल के इस प्रारूप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सफलता में बल्ले के साथ सबसे अधिक योगदान दिया है, लेकिन फिर भी, उनकी स्ट्राइक रेट प्रभावशाली नहीं है, खासकर पावरप्ले में, जिसके चलते कई दिग्गज उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की बल्लेबाजी से खफा है आकिब जावेद

हालिया एशिया कप 2022 में जहां पाकिस्तान के कप्तान बल्ले के साथ बेहद बुरी तरह फ्लॉप हुए, वहीं रिजवान ने रन तो बनाए लेकिन बेहद धीमी गति से, जिसके चलते टीम को फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चूंकि अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 बेहद करीब आ चूका है, पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने दावा किया है  कि अगर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान इसी तरह से खेलना जारी रखते हैं और सलामी बल्लेबाज के रूप में सतर्क बल्लेबाजी करते हैं, तो शायद ही टीम कभी बड़े टूर्नामेंट जीते।

आकिब जावेद ने स्पोर्ट्स पाकटीवी के हवाले से कहा: “ये दो सलामी बल्लेबाज इस तरह खेलते हुए पाकिस्तान को कभी भी बड़े टूर्नामेंट नहीं जीता सकते हैं। ये दोनों फिलहाल T20I क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक और नंबर दो खिलाड़ी हैं, लेकिन क्या उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। बाबर और रिजवान कभी भी टीम से बाहर नहीं होंगे, क्योंकि वे रन बनाते रहेंगे। लेकिन उनके ऐसे रनों का क्या फायदा है? अगर वे ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे, पाकिस्तान केवल वही मैच जीतेंगे, जहां लक्ष्य 150-रेंज में है। जब आपको 180 रनों का लक्ष्य मिलता है, तो आपको एक तूफानी पारी की आवश्यकता होगी, जो मोहम्मद नवाज ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ एशिया कप 2022 में खेली थी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ेंगी: आकिब जावेद

हम फंस गए हैं और इससे बाहर निकलना मुश्किल है, क्योंकि एक कप्तान है और दूसरा उप-कप्तान है, और दोनों की क्रिकेट खेलने की शैली समान हैं। आईसीसी चाहता है कि बल्लेबाज पावरप्ले में पहले छह ओवर में गेंदबाजों की पिटाई करें, लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे है। हम छह ओवर में 60 रन कैसे बनाएंगे? ऑस्ट्रेलिया में बड़े-बड़े मैदान हैं, और गेंद ज्यादा उछलती है, जहां हमारे लिए दिक्कते पैदा होनी ही है। फखर जमान को पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइन-उप में प्रमोट करना चाहिए और T20I क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी क्षमता का उपयोग करना चाहिए, लेकिन टीम ने उनका बेडा-गर्ग करके रखा हुआ है।”

close whatsapp