विराट और बाबर में से कौन बेस्ट कवर ड्राइव खेलता है?- फैन के इस सवाल का फिंच ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
आरोन फिंच ने इस दौरान अपने पसंदीदा गेंदबाज और स्टेडियम के नाम का भी खुलासा किया।
अद्यतन - अप्रैल 12, 2022 6:45 अपराह्न

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज आरोन फिंच ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब सत्र में हिस्सा लिया। केकेआर के आधिकारिक पेज से #AskKKR सेशन के दौरान फिंच ने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने विराट और बाबर आजम को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।
आपको बता दें कि मेगा ऑक्शन में आरोन फिंच अनसोल्ड रहे थे लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया था, जिन्होंने बायो-बबल थकान का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से बाहर होने का विकल्प चुना था। फिंच केकेआर के खेमे में शामिल हो गए हैं और अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।
इस बीच, उन्होंने ट्विटर पर लोगों द्वारा फेंके गए कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जिसमें फैंस से उनसे पूछा कि विराट और बाबर में से कौन बेस्ट कवर ड्राइव खेलता है? वहीं आरोन फिंच ने इस सवाल का मजेदार जबाव देते हुए कहा कि, “विराट कोहली और बाबर आजम। ये दोनों जब यह शॉट लगाते हैं तो देखकर आंखों को सुकून मिलता है।”
आरोन फिंच के इस जवाब ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी शानदार बल्लेबाज हैं और फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को ही मैदान पर खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। दोनों ही अपने कवर ड्राइव के लिए मशहूर हैं, और शायद यही कारण है कि उनका ये ट्वीट कुछ इस देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखिए आरोन फिंच का वो ट्वीट
Virat Kohli and Babar Azam – it’s an absolute treat watching the two of these guys play that shot 👌
📷: ICC https://t.co/cvqWUfisZp pic.twitter.com/qbGdSoym46
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 12, 2022
2010 में इस कैश-रिच लीग टूर्नामेंट में डेब्यू करने के बाद एरोन फिंच अपनी नौवीं आईपीएल टीम के लिए खेल रहे हैं। पिछले कई वर्षों में कई फ्रेंचाइजी से चेक प्राप्त करने के बाद, जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ रहना पसंद है, तो उन्होंने कहा: “मैं केकेआर में रहना पसंद कर रहा हूं। यह एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसमें मेरे बहुत सारे दोस्त हैं।
इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के रूप में अपने पसंदीदा गेंदबाज के रूप में चुना और साथ ही में लॉर्ड्स के मैदान को अपना फेवरेट क्रिकेट ग्राउंड भी बताया।