USA के आरोन जोन्स ने इंग्लिश टीम को दी कड़ी चेतावनी, कहा- यह मुकाबला..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

USA के आरोन जोन्स ने इंग्लिश टीम को दी कड़ी चेतावनी, कहा- यह मुकाबला…..

इंग्लैंड की बात की जाए तो अगर उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो टीम को इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

Aaron Jones (Pic Source-X)
Aaron Jones (Pic Source-X)

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में USA ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की थी। USA के प्रदर्शन की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। बता दें, USA ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराया था और तमाम क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया था।

सुपर 8 में USA का प्रदर्शन अभी तक इतना अच्छा नहीं रहा है और टीम को अपने दोनों मैच में हार झेलनी पड़ी है। अब USA को अपना अंतिम सुपर 8 मैच इंग्लैंड के खिलाफ आज यानी 23 जून को खेलना है। इंग्लैंड की बात की जाए तो अगर उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो टीम को इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

आगामी मैच से पहले अमेरिका के स्टैंड-इन कप्तान आरोन जोन्स ने बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है और टीम इसे जीतना जरूर चाहेगी। ICC के मुताबिक आरोन जोन्स ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। मैं अपनी बात करूं तो जब भी USA की जर्सी के साथ मैं खेलना उतरता हूं तब मुझे मैच अपने नाम जरुर करना होता है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं।’

मुझे बिल्कुल भी नहीं लगता कि किसी के ऊपर भी कोई दबाव है: आरोन जोन्स

आरोन जोन्स ने आगे कहा कि, ‘पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी अच्छे रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद दुनिया भर के कई लोगों को हमारे खेल के बारे में पता चला था। सिर्फ US क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि एसोसिएट क्रिकेट के लिए भी यह जरूरी था। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हमने जीत दर्ज की और भारत के खिलाफ और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमने काफी अच्छा क्रिकेट खेला। लोगों को पता है कि एसोसिएट क्रिकेट अब काफी ऊपर है।

हमारे ऊपर भी अब बिल्कुल भी दबाव नहीं है। मुझे लगता है कि जब हमने पहले वर्ल्ड कप में शुरुआत की थी तो कई लोगों को यह उम्मीद नहीं होगी कि हम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करेंगे। किसी को भरोसा नहीं था कि हम वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को मात दे पाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ भी हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और मैच को जीतना भी चाहेंगे। भले ही हम अगले राउंड में अपनी जगह पक्की ना कर सके लेकिन सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को देखेंगे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?