'वो सही समय पर पीछे हट गए'- धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने पर एबी डिविलियर्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो सही समय पर पीछे हट गए’- धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने पर एबी डिविलियर्स

एमएस धोनी ने 24 मार्च को सीएसके के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया।

AB de Villiers and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)
AB de Villiers and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 के शुरू होने से ठीक दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में 12 सीजन के लिए सफलतापूर्वक फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के बाद पद छोड़ दिया। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उनके उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया गया है और उनसे फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे ले जाने की उम्मीद की जाएगी।

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आगे आकर धोनी के सीएसके की कप्तानी छोड़ने के कदम का समर्थन किया है। साथ ही, ‘मिस्टर 360’ ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि येलो आर्मी द्वारा पिछले सीजन में अपना चौथा खिताब जीतने के बाद अनुभवी विकेटकीपर का कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला सही था।

मैं वास्तव में उनके लिए काफी खुश हूं: एबी डिविलियर्स

VUSports के हवाले से एमएस धोनी ने कहा कि, “मैं एमएस के कदम से हैरान नहीं हूं। मैं वास्तव में उनके लिए काफी खुश हूं। इतने लंबे समय तक उस (कप्तानी के) बोझ को ढोने के बाद, लोग सोच सकते हैं कि कप्तान बनना आसान है, लेकिन ये वास्तव में आपको थका देता है। कभी-कभी आपकी रातों की नींद हराम होती है, खासकर जब आपके सीजन अच्छे नहीं होते हैं।”

डिविलियर्स ने आगे कहा कि, “लेकिन मुझे लगता है कि वो सही समय पर पीछे हटे, आखिरी आईपीएल सीजन जीतने के बाद। आखिरी सीजन से पहले वाले सीजन ने उन्हें बहुत चोट पहुंचाई होगी। उसके बाद वापस आना और फिर ट्रॉफी जीतने के बाद ये कहना कि ‘मैं अभी भी खेलूंगा लेकिन कोई और पद नहीं लूंगा और मैं टीम के समर्थन के लिए वहां रहूंगा’, ये एकदम सही कदम है।”

पूर्व अफ़्रीकी कप्तान 2011 से पिछले सीजन तक आरसीबी सेटअप का एक अभिन्न हिस्सा थे। हालांकि, उन्होंने पिछले साल नवंबर में खेल के सभी रूपों से संन्यास की घोषणा करके दुनिया को चौंका दिया। बहरहाल, ऐसी अफवाहें थीं कि डिविलियर्स को बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी के मेंटोर के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है।

close whatsapp