एबी डिविलियर्स टीम इंडिया हेड कोच

“मुझे कोई अंदाजा नहीं है…. वैसे कोचिंग देने में मजा आएगा”- टीम इंडिया के हेड कोच बनने पर बोले ABD

डिविलियर्स ने कहाकि मुझे अंदाजा नहीं है, वैसे कोचिंग देने में मजा आएगा।

AB De Villiers (Pic Source-X)
AB De Villiers (Pic Source-X)

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के समापन के बाद भारतीय टीम अपने कोचिंग स्टाफ में कुछ बड़े बदलाव करेगी। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और वेस्टइंडीज में आईसीसी कार्यक्रम की समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाएगा। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए सही उम्मीदवार की तलाश कर रही है। बोर्ड ने इसके लिए पहले ही आवेदन मंगवाए हैं।

इस पद के लिए रिकी पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग और कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों से संपर्क किया गया था, जिसमें पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में भारतीय टीम के कोच बनना चाहेंगे। इस सवाल पर डिविलियर्स ने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया।

टीम इंडिया के हेड कोच बनने के सवाल पर एबी डिविलियर्स का जवाब

News18 के हवाले से एबी डिविलियर्स ने कहा कि, मुझे कोई अंदाजा नहीं है। वैसे कोचिंग देने में मुझे मजा आएगा। डिविलियर्स ने आगे कहा कि कुछ चीजें हैं, जिनके बारे में मुझे पता नहीं है। लेकिन समय के साथ मैं वह सीख सकता हूं। उन्होंने कहा कि फुलटाइम हेड कोच बनने का तत्काल मेरा मन भी नहीं है, लेकिन आगे चलकर चीजें बदल सकती हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स से भारतीय टीम का नया कोच बनने को लेकर सवाल किया गया था। इस सवाल के जवाब में डिविलियर्स ने कहा कि, मैंने क्रिकेट खेलते हुए बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहाकि अब 40 साल की उम्र में जो मैच्योरिटी आई है, पीछे मुड़कर देखता हूं तो बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है।

मुझे लगता है कि मेरा यह अनुभव बहुत से युवा क्रिकेटरों के साथ-साथ कुछ सीनियर प्लेयर्स के लिए भी वैल्यूबल हो सकता है। हालांकि तात्कालिक तौर पर डिविलियर्स के लिए कोचिंग की फील्ड में आना संभव नहीं, लेकिन वह भविष्य में ऐसी किसी संभावना से इनकार नहीं करते।

close whatsapp