पृथ्वी शॉ को एक बार फिर राष्ट्रीय चयन के लिए नजरअंदाज किए जाने पर बीसीसीआई पर भड़के फैंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

पृथ्वी शॉ को एक बार फिर राष्ट्रीय चयन के लिए नजरअंदाज किए जाने पर बीसीसीआई पर भड़के फैंस

क्या बीसीसीआई और पृथ्वी शॉ के बीच कोई अनबन है?

Prithvi Shaw (Image Source: BCCI)
Prithvi Shaw (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने 31 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के समापन के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली आल-फॉर्मेट सीरीज के लिए टीमों का ऐलान किया है।

आपको बता दें, टीम इंडिया नवंबर में तीन मैचों की T20I और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जिसके बाद वे दिसंबर में बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। बांग्लादेश दौरे के लिए लगभग सभी सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध होंगे।

पृथ्वी शॉ को एक बार फिर किया गया नजरअंदाज

इस बीच, पृथ्वी शॉ, जो इस साल घरेलू क्रिकेट में बल्ले के साथ शानदार फॉर्म में रहे हैं, की लंबे अंतराल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उन्हें एक फिर से नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे भारतीय प्रशंसक राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और बीसीसीआई पर भड़क उठे हैं।

आगामी न्यजीलैंड और बांग्लादेश दौरों के लिए कुछ उभरते हुए खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह दी गई है, जिसमें यश दयाल शामिल है, लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में सबसे बड़े नामों में से एक पृथ्वी शॉ को दुर्भाग्यपूर्ण दोबारा अनदेखा किया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि शॉ को चार में से किसी एक स्क्वॉड में भी शामिल नहीं किया गया है, जिसे लेकर भारतीय प्रशंसक सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

आपको बता दें, पृथ्वी शॉ इस साल घरेलू क्रिकेट में खेल के सभी प्रारूपों में बल्ले के साथ शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में छह मैचों में 355 रन बनाए, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात मैचों में  47.50 के औसत और 191.27 के स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए। शॉ के इन आंकड़ों को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, और यह युवा सलामी बल्लेबाज के लिए राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का एक अच्छा अवसर हो सकता था, लेकिन एक बार फिर उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

यहां देखिए कैसे पृथ्वी शॉ को एक बार फिर अनदेखा किए जाने पर फैंस ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी –

https://twitter.com/cricviki1/status/1587081525086294016?

https://twitter.com/sudhirs74/status/1587082237232570372?

close whatsapp