ACC Emerging Asia Cup final: आज एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, फैंस के बीच चरम पर रोमांच - क्रिकट्रैकर हिंदी

ACC Emerging Asia Cup final: आज एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, फैंस के बीच चरम पर रोमांच

सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया ए की टीम ने बांग्लादेश को दी थी मात।

Rajwardhan Hangargekar (Photo Source: Twitter)
Rajwardhan Hangargekar (Photo Source: Twitter)

भारत ए की टीम इस वक्त श्रीलंका में इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट खेल रही है। इस टूर्नामेंट का फाइनल आज (23 जुलाई) भारत और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलम्बो में खेला जाएगा। यश ढुल की अगुआई में इस टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 212 रनों का बचाव करते हुए बांग्लादेश को 51 रनों से हराया था।

लीग स्टेज में शानदार रहा दोनों टीमों का सफर

वहीं जब लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हुई थी वहां भी पाक को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में एक ही ग्रुप-बी में रखा गया था। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई-ए को आठ विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने नेपाल को नौ विकेट से शिकस्त दी। तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। यह मैच यश ढुल की टीम ने आठ विकेट से जीता। साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली थी।

वहीं अगर पाकिस्तान टीम की बात करें तो उन्होंने अपने पहले मैच में नेपाल को चार विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मैच में पाकिस्तान ने यूएई को 184 रन से हराया। भारत से तीसरा मैच में हारने के बाद सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की और श्रीलंका-ए को 60 रन से हराया। अब ऐसे में उम्मीद यही की जा रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

फाइनल मैच के लिए भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

भारत: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधू, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, आरएस हंगरगेकर, नीतीश रेड्डी/युवराजसिंह डोडिया

पाकिस्तान: सैम अयूब, तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर/कप्तान), साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, मोहम्मद वसीम जूनियर, अरशद इकबाल, सुफियान मुकीम, मुबासिर खान, अमद बट

भारत-ए Vs पाकिस्तान-ए फाइन मैच किस चैनल पर देख सकेंगे?

सभी फैंस भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच का यह फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे।

close whatsapp