हॉट अभिनेत्रियां लगाने जा रही हैं IPL में ग्लैमर का तड़का, डांस वीडियो ने चढ़ाया मैदान का पारा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

हॉट अभिनेत्रियां लगाने जा रही हैं IPL में ग्लैमर का तड़का, डांस वीडियो ने चढ़ाया मैदान का पारा!

लंबे समय बाद IPL में देखने को मिलेगी ओपनिंग सेरेमनी।

 

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

क्रिकेट और ग्लैमर का रिश्ता पुराना है, वहीं IPL ने इस रिश्ते को और भी मजबूत करने का काम किया है। दूसरी ओर एक बार फिर से ये लीग अपने पुराने रंग में लौट रहा है और इस बार आपको आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी, जिसका एक छोटा सा वीडियो भी सामने आया है।

IPL अब हुआ एक दम पहले जैसा

जी हां, कोरोना का असर IPL जैसे बड़े लीग पर भी देखने को मिला था, जहां टूर्नामेंट के मुकाबले ज्यादा मैदानों पर नहीं खेले जा रहे थे। लेकिन लंबे इंतजार के बाद अब सभी टीमें अपने-अपने होम ग्राउंड पर मैच खेलेंगी और कई शहरों में लीग के मैच खेले जाएंगे। साथ ही इस बार लीग में कई नए नियमों की भी एंट्री हुई है।

अब आएगा ना IPL में असली मजा तो!

*लंबे समय बाद IPL में देखने को मिलेगी ओपनिंग सेरेमनी।
*ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना-तमन्ना भाटिया देंगी परफॉर्मेंस।
*दोनों अभिनेत्रियों ओपनिंग सेरेमनी को लेकर हैं काफी ज्यादा उत्साहित।
*सिंगर अरिजीत सिंह देंगे ओपनिंग सेरेमनी में शानदार परफॉर्मेंस।

IPL की ओपनिंग सेरेमनी से पहले सामने आया ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

लीग शुरू होने से पहले मिले सभी टीमों के कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

आज किस टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला?

आज से शुरू हो रहे IPL के पहले मैच में धोनी और हार्दिक की टीमें आमने-सामने होगी, यानी की चेन्नई के सामने गुजरात की चुनौती होगी। लेकिन दूसरी ओर मैच से पहले धोनी को लेकर कुछ खबरें सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि धोनी चोट के कारण इस मैच को मिस कर सकते हैं।

close whatsapp