बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ओली पोप को किया अपनी टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ओली पोप को किया अपनी टीम में शामिल

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ओली पोप को आगामी सीजन के लिए प्री-ड्राफ्ट के तौर पर साइन किया है।

Ollie Pope (Photo Source: Twitter)
Ollie Pope (Photo Source: Twitter)

बिग बैश लीग के आगामी सीजन में इंग्लैंड के शानदार खिलाड़ी ओली पोप को एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ओली पोप को आगामी सीजन के लिए प्री-ड्राफ्ट के तौर पर साइन किया है।

बता दें, इंग्लैंड टेस्ट टीम का न्यूजीलैंड दौरा 18 दिसंबर को खत्म हो रहा है और ओली पोप एडिलेड स्ट्राइकर्स के 17 दिसंबर को होने वाले सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबले को मिस कर सकते हैं। इस समय इंग्लैंड टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में पोप को बेन स्टोक्स की जगह स्टैंड-इन कप्तान नियुक्त किया गया है। चोटिल होने की वजह से बेन स्टोक्स इस महत्वपूर्ण सीरीज में भाग नहीं ले रहे हैं।

एडिलेड स्ट्राइकर्स में कई धुआंधार खिलाड़ी है और अब उनमें ओली पोप का नाम भी जुड़ गया है। बता दें, ओली पोप का प्रदर्शन सरे की ओर से टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा। 50 मुकाबलों में इस अनुभवी खिलाड़ी का औसत 33.25 रहा है, लेकिन हाल ही में समाप्त हुए द हंड्रेड टूर्नामेंट में पोप ने निराशाजनक बल्लेबाजी की। लंदन स्पिरिट की ओर से खेलते हुए उन्होंने पांच पारी में सिर्फ 35 रन बनाए।

एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम में शामिल होने के बाद ओली पोप ने कहा कि, ‘एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत ही बड़ा मौका है। एडिलेड शहर भी काफी शानदार है और एडिलेड ओवल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट ग्राउंड में से एक है। बिग बैश लीग के आगामी सीजन का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। स्ट्राइकर्स फैंस के सामने मैं जबरदस्त प्रदर्शन करने का इंतजार कर रहा हूं।’

ओली पोप काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है: एडिलेड स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच टिम पेन

एडिलेड स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच टिम पेन इस बात से काफी उत्साहित है कि ओली पोप को आगामी सीजन में उनकी टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। टिम पेन ने कहा कि, ‘पोप काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और उच्च स्तर में उनका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। उनके बल्लेबाजी करने का स्टाइल भी धमाकेदार है और विकेटकीपिंग भी वो कमाल की कर सकते हैं। वो आगामी सीजन में हमारे प्रमुख खिलाड़ी होंगे। उनका अनुभव और कप्तानी हमारी टीम के लिए आगामी सीजन में काफी कारगर साबित होगी।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?