AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?
दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा
अद्यतन - सितम्बर 12, 2026 11:14 पूर्वाह्न

अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टी20 सीरीज के पहले मैच में दोनों ही टीमें जीत हासिल कर, बढ़त बनाना चाहेंगी।
दूसरी ओर, पिछले एक हफ्ते में दिल्ली शहर में काफी बारिश देखने को मिली है। इस वजह से क्रिकेट फैंस यह जाननें को उत्सुक हैं कि 13 सितंबर को होने वाले टी20 मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है? तो वहीं, इस खबर के माध्यम से हम आपको मौसम के हाल और पिच रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
अफगानिस्तान बनाम भारत, पहले टी20 मैच के दौरान मौसम का हाल?
बता दें मैच के दिन यानि कि 13 सितंबर, रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्शिएस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्शिएस रहेगा। मैच के दौरान तेज हवाओं के साथ 30 से 45 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। आर्द्रता 66 से 78 प्रतिशत के बीच रहेगी।
हालांकि, बारिश की संभावना और ब्रिक्स सम्मिट के बीच दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने पुष्टि की है कि शहर में ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर हुई चर्चाओं के बावजूद मैच तय समय पर ही होगा। अगर बीच-बीच में गरज के साथ बारिश होती है, तो वेन्यू पर कवर तैयार रखे जाएंगे।
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली पिच रिपोर्ट
पिच रिपोर्ट की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम की सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने वाली है। IPL 2026 के दौरान यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले थे। यह एक नाइट टी20 मैच है। इसलिए, टॉस अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है।
यही वजह है कि पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पिच पर 200 से ज्यादा का स्कोर एक मजबूत टोटल माना जाएगा। कुल मिलाकर, दिल्ली में होने वाला यह मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर साबित हो सकता है, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाज मैच का रुख तय कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे