अफगानिस्तान पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- उनका ऐसा रवैया स्वीकार्य नहीं - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- उनका ऐसा रवैया स्वीकार्य नहीं

पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच के दौरान फरीद मलिक और आसिफ अली के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

Shoaib Akhtar. (Photo Source: Facebook)
Shoaib Akhtar. (Photo Source: Facebook)

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बुधवार (7 सितंबर) को चल रहे एशिया कप का सबसे रोमांचक मैच देखने को मिला। 19वें ओवर तक यह मैच अफगनानिस्तान के हाथों में था, लेकिन नसीम शाह ने आखिरी ओवर के पहले दो गेंदों में दो छक्के लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। लेकिन मैच के 19वें ओवर में बीच में कुछ ऐसा सीन देखने को मिला जिससे फैंस और एक्सपर्ट शोएब अख्तर भी खुश नहीं हैं।

दरअसल दूसरी पारी के 19वें ओवर में गेंदबाज फरीद मलिक ने आसिफ को आउट करने के बाद उनके सामने हाथ उठाते हुए विकेट लेने का जश्न मनाया जिसे देखकर आसिफ उनके ऊपर भड़क गए। इसके बाद उन्होंने बल्ला चलाने की कोशिश की। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी भी हुई।

इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- शोएब अख्तर

इसको लेकर शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि, “आपने अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन जिस तरह का व्यवहार किया गया वह बर्दाश्त से बाहर है। अख्तर ने कहा कि हम आपका मान-सम्मान करते हैं, आपको रिफ्यूजी मानकर प्यार करते हैं उसके बाद भी आप लोग इस तरह का व्यवहार करते हैं। यह बिल्कुल हमें बर्दाश्त नहीं है। यही कारण है कि नसीम ने मैच जीतने के बाद गुस्से से इसका जश्न मनाया।”

उन्होंने इसकी तुलना भारतीय खिलाड़ियों से करते हुए बताया कि कैसे दोनों टीमों के क्रिकेटर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और जब वे मिलते हैं तो गले मिलते हैं। उन्होंने कहा कि, “अफगानिस्तान अच्छा क्रिकेट खेल रहा है, आप एक अच्छी टीम हैं, लेकिन आपको इसे नहीं व्यक्तिगत बनाना चाहिए। हम भारत के साथ भी ऐसा नहीं करते हैं, इंडिया वाले हमारे साथ पप्पियां झप्पियां कर रहे हैं। आप हमारे भाई और पड़ोसी मुल्क हैं , हम आपसे लाड भी करते हैं, आपका ख्याल भी रखते हैं, और आप इसके बदले बदतमीजी करते हैं।

गौरतलब है कि इस मैच के बाद स्टैंड्स में भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फैंस के बीच मारपीट हुई थी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहीं हैं, जिनमें अफगानी प्रशंसक पाकिस्तान के फैंस पीटते हुए और स्टेडियम की कुर्सियां उखाड़कर उनके ऊपर फेंकते नजर आ रहे हैं।

close whatsapp