Ashes 2023: दिनेश कार्तिक ने लॉर्ड्स टेस्ट की तुलना इंग्लैंड की बॉडी लाइन ब्रैडमैन ब्लूप्रिंट से की - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: दिनेश कार्तिक ने लॉर्ड्स टेस्ट की तुलना इंग्लैंड की बॉडी लाइन ब्रैडमैन ब्लूप्रिंट से की

दिनेश कार्तिक ने ट्वीट कर लिखा कि, लॉर्ड्स में एशेज का ये टेस्ट इतनी सारी शॉर्ट बॉल फेंकने के मामले में खास होने जा रहा है।

Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)
Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)

एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थिति में है। वहीं इंग्लैंड की टीम भी इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। हालांकि इस बीच कई दिग्गज खिलाड़ी इस मुकाबले को लेकर अपनी राय रख चुके हैं।

वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने भी लार्ड्स टेस्ट मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे दूसरे एशेज टेस्ट में शॉर्ट गेंदों के ज्यादा इस्तेमाल से वे काफी हैरान हैं। साथ ही उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की तुलना इंग्लैंड की बॉडी लाइन ब्रैडमैन ब्लूप्रिंट से की है।

लॉर्ड्स में एशेज का ये टेस्ट इतनी सारी शॉर्ट बॉल फेंकने के मामले में खास होने जा रहा है- दिनेश कार्तिक 

बता दें दिनेश कार्तिक ने ट्वीट कर लिखा कि, लॉर्ड्स में एशेज का ये टेस्ट इतनी सारी शॉर्ट बॉल फेंकने के मामले में खास होने जा रहा है, 9 दशक पहले की बॉडी लाइन सीरीज के बाद किसी मैच में इतनी शॉर्ट बॉल फेंकी गई हैं। क्या आपको और कोई टेस्ट मैच याद आता है? बता दें 1932-33 में खेले गए बॉडीलाइन सीरीज, खेल के इतिहास में सबसे विवादास्पद प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है।

दरअसल इस सीरीज का नाम अंग्रेजी टीम द्वारा इस्तेमाल की गई स्ट्रेटजी के लिए रखा गया था, जिसे “बॉडीलाइन” या “लेग थ्योरी” स्ट्रेटजी के तौर पर जाना जाता है। बता दें बॉडी लाइन सीरीज के दौरान साल 1932 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट सीरीज खेली गई। जिसमें इंग्लिश टीम की हर हाल में टेस्ट सीरीज जीतना चाहती थी।

इस सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हेरॉल्ड लॉरवुड ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने बहुत ज्यादा आक्रामक गेंदबाजी की जो सीधे बॉडी लाइन पर आ रही थी। इस सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान डगलस जार्डिन थे। इंग्लैंड अपनी प्लानिंग बॉडीलाइन गेंदबाजी के साथ ही आगे बढ़ा। इतना ही नहीं उनके इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल वुडफुल को लॉरवुड ने खतरनाक गेंदबाजी से घायल कर दिया। ऐसे में लगातार बॉडी लाइन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज को खूब परेशानी हो रही थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस भड़क उठे थे और लाॅरवुड को सुरक्षाकर्मियों ने मैदान से बाहर निकाला।

यहां पढ़ें : सारा तेंदुलकर के इस वीडियो से मचा इंस्टाग्राम पर बवाल, कमेंट बॉक्स शुभमन गिल के नाम से भरा

close whatsapp