लंबे समय बाद अपने पक्के दोस्त के साथ नजर आए धोनी, ये तस्वीर देख फैन्स का बन गया दिन - क्रिकट्रैकर हिंदी

लंबे समय बाद अपने पक्के दोस्त के साथ नजर आए धोनी, ये तस्वीर देख फैन्स का बन गया दिन

सोशल मीडिया पर धोनी की नई तस्वीर आई है सामने।

Dhoni And RP Singh (Image Credit- Instagram)
Dhoni And RP Singh (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी इन दिनों छुट्टियां मनाने निकले हैं, वहीं उनके साथ उनकी वाइफ सहित काफी सारे दोस्त भी हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, इस बीच माही अपने सबसे पुराने और पक्के दोस्त से मिले हैं। साथ ही दोनों की एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रही है अब।

पंत भी मिले थे धोनी से

कल धोनी की वाइफ यानी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें धोनी के अलावा काफी सारे लोग थे। वहीं इंस्टा स्टोरी की इस तस्वीर में माही के पास ऋषभ पंत भी मौजूद थे, पंत कई बार धोनी से मिलने रांची जाते हैं और इस बार तो उन्होंने माही के घर पर ही दिवाली भी मनाई थी।

धोनी दोस्ती अच्छी तरह निभाते हैं

*सोशल मीडिया पर धोनी की नई तस्वीर आई है सामने।
*तस्वीर में माही के साथ हैं उनके पक्के दोस्त आर पी सिंह।
*आर पी सिंह ने खुद माही के साथ वाली तस्वीर को किया है पोस्ट।
*पूर्व तेज गेंदबाज को माना जाता है थाला का सबसे करीबी दोस्त।

एक नजर धोनी की नई तस्वीर पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R P Singh (@rpsingh99)

माही के साथ पंत की तस्वीर

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

अब कब होगी मैदान पर वापसी?

इस साल का IPL CSK ने अपने नाम किया था, जहां धोनी की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल मैच में गुजरात को करारी मात दी थी और वो मैच आखिरी गेंद तक भी गया था। ऐसे में अब माही मैदान पर अगले साल यानी की IPL 2024 में ही नजर आएंगे, जिसकी तैयारी वो अभी से शुरू कर चुके हैं। साथ ही इस बार IPL खत्म होते ही उनके घुटने का ऑपरेशन भी हुआ था, जिसके बाद अगले साल माही कितने मैच खेलेंगे ये अभी साफ नहीं हैं लेकिन IPL 2024 धोनी के करियर का बतौर खिलाड़ी आखिरी IPL रहने वाला है। दूसरी ओर अगले साल माही नए कप्तान को तैयार करने में जुट जाएंगे और उन्होंने पहले से ही प्लान बना रखा होगा नए कप्तान को लेकर।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?