Team India के ड्रेसिंग रूम की आवाज पाकिस्तानी टीम ने भी सुनी, चिढ़ाने के लिए आया स्पेशल CAKE - क्रिकट्रैकर हिंदी

Team India के ड्रेसिंग रूम की आवाज पाकिस्तानी टीम ने भी सुनी, चिढ़ाने के लिए आया स्पेशल CAKE

जीत के बाद Team India के खिलाड़ियों ने जमकर मनाया खूब जश्न।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के हर मैच में Team India फैन्स की उम्मीदों पर खरी उतर रही है, जहां टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरा मैच अपने नाम करते हुए पाकिस्तान को मात। पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया की खुशी अलग ही लेवल पर थी और इसी खुशी का नजारा टीम के ड्रेसिंग रूम में देखने को मिला है।

Team India ने गेंदबाजी के बल्लेबाजी से पाक टीम को तोड़ा

जी हां, अहमदाबाद में Team India के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो पूरी तरह हिटमैन के हक में गया। बल्लेबाजी करने आई पूरी पाक टीम 191 रनों पर ऑलआउट हो गई, इस टीम की तरफ से सिर्फ बाबर और रिजवान का ही बल्ला चला। जब बारी टीम इंडिया की बल्लेबाजी की आई तो, हिटमैन और अय्यर ने टीम की जीत को आसान बना दिया और ये मैच भारत की टीम 7 विकेट से जीत गई और टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा डाली।

मैच के बाद Team India के ड्रेसिंग रूम में हुआ नाच-गाना

*जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न।
*खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में खूब की मस्ती, बजाई गई काफी देर तक तालियां।
*भारी भीड़ के बीच स्टेडियम से होटल पहुंची पूरी की पूरी भारतीय टीम।
*होटल में Team India के लिए 8 नंबर लिखा हुआ आया था स्पेशल केक।

Team India ने मैच के बाद ये सब किया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बाबर को मिला विराट की तरफ से जन्मदिन का गिफ्ट

दूसरी ओर आज पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का जन्मदिन है, उससे पहले यानी की कल ही विराट ने पाक कप्तान को जन्मदिन का गिफ्ट दे दिया। जहां बाबर को विराट ने अपनी टीम इंडिया की जर्सी दी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। तो दूसरी ओर कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हार के बाद बाबर का जर्सी लेना पसंद नहीं आया है और उसकी वो कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

ICC ने भी शेयर किया कोहली और बाबर का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?