‘यह फॉर्मेट वास्तव में कठिन है’- SRH से हारने के बाद ये क्या बोल दिया अजिंक्य रहाणे
IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता था खिताब।
अद्यतन - May 26, 2025 10:28 am

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के अपने और कोलकाता नाइट राइडर्स के आखिरी लीग मैच में केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। केकेआर और एसआरएच पहले से ही प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो चुकी थी। ऐसे में दोनों को सिर्फ फैंस के लिए खेलना था। इस मैच के बाद एसआरएच के फैंस को खुश रहे, लेकिन कोलकाता के फैंस को निराशा हाथ लगी।
SRH के खिलाफ मैच हारने के बाद क्या बोले केकेआर के कप्तान
मैच खत्म होने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने तो साफ तौर पर कह दिया कि आईपीएल वाकई बहुत कठिन है और उन्होंने कहा कि ये फॉर्मेट वास्तव में आपकी परीक्षा लेता है। अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेश सेरेमनी में कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। हां, हमने गेंदबाजी करते समय कुछ गलतियां कीं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उन्होंने सभी खराब गेंदों का फायदा उठाया और अच्छी गेंदों को भी हिट किया।”
उन्होंने आगे कहा कि मैच जीतने के लिए सारा श्रेय SRH के बल्लेबाजों को जाता है, उनका इंटेंट वास्तव में शानदार था। हमने स्लोअर गेंदें, बाहरी गेंदें, वाइडर स्लोअर बॉल फेंकने के बारे में भी चर्चा की, लेकिन कभी-कभी अगर गेंदबाज योजना को अच्छी तरह से लागू नहीं करते हैं, तो क्लासेन जैसे बल्लेबाज आप पर हावी रहते हैं।
केकेआर के कप्तान ने आगे कहा कि, “हम अपने एग्ज्क्यूशन पार्ट में कमजोर थे, लेकिन एक गेंदबाजी इकाई के रूप में पूरी पारी में कई गलतियां भी कीं। पूरे सीजन में, हमारे पास अपने पल थे, हमारे पास अपने मौके थे, 2-3 करीबी गेम थे, जिनके बारे में हमें लगा कि हम एक टीम के रूप में, एक इकाई के रूप में अच्छा नहीं खेले। इसके अलावा, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।
इस तरह के फॉर्मेट में, आपको हर समय स्विच ऑन करना पड़ता है। यह फॉर्मेट वास्तव में कठिन है, यह आईपीएल वाकई में कठिन है।हम शायद पॉइंट्स में नंबर एक या दो पर होते, लेकिन कुछ मौके गंवाए। इस सीजन से बहुत कुछ सीखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। हम अगले साल और भी मजबूती से वापसी करेंगे।”