पंजाब किंग्स की हार के बाद टूटा शिखर धवन का दिल, गब्बर हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब किंग्स की हार के बाद टूटा शिखर धवन का दिल, गब्बर हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल!

दिल्ली ने कल रात धर्मशाला में हुए मैच में पंजाब को 15 रनों से हराया।

Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter)
Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter)

IPL 2023 में एक बार फिर से पंजाब किंग्स को झटका लगा है, जहां शिखर धवन की कप्तानी वाली इस टीम को दिल्ली के हाथों हार मिली और अब टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग टूट चुका है। वहीं पंजाब की इस हार के बाद गब्बर काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

शिखर धवन पहली बार कर रहे थे पंजाब किंग्स की कप्तानी

IPL में पंजाब किंग्स टीम भी उस लिस्ट में आती है, जो हर सीजन अपने कप्तान बदलती रहती है। इसी कड़ी में शिखर धवन को इस बार टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के खेल में कोई बदलाव नहीं आया और टीम इस बार भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

हार के बाद टूट चुके हैं शिखर धवन पूरी तरह!

*दिल्ली ने कल रात धर्मशाला में हुए मैच में पंजाब को 15 रनों से हराया।
*वहीं इस हार के बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने पोस्ट किया शेयर।
*जहां अपने इस पोस्ट में गब्बर ने शेयर की थी मैच से जुड़ी कुछ तस्वीरें।
*साथ ही धवन ने कैप्शन में लिखा- हमारी टीम आखिर तक लड़ेगी।

पंजाब की हार के बाद शिखर धवन का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

आज होगा एक और अहम मुकाबला

दूसरी ओर IPL में बाहर हो चुकी टीमें, बाकी टीमों के गणित को बिगाड़ रही है। इसी कड़ी में लीग से बाहर हो चुकी SRH आज RCB के खिलाफ खेलने उतरेगी, जहां इस मैच को RCB को किसी भी हाल में जीतना ही होगा अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो।

IPL 2023 की अंक तालिका कुछ इस तरह है अभी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp