टीम इंडिया से बाहर होते ही निराश और हताश हुए भुवनेश्वर कुमार, आप खुद देख लो उनका हाल
काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार।
अद्यतन - Jul 11, 2023 3:02 pm

एक समय भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के लिए सबसे प्रमुख गेंदबाज हुआ करते थे, लेकिन लगातार चोटिल होने के कारण और गिरते प्रदर्शन के चलते इस खिलाड़ी का टीम से पत्ता कट गया। वहीं अब उनकी वापसी की उम्मीद कम ही नजर आ रही है, दूसरी ओर खुद भुवी भी इन दिनों निराश नजर आ रहे हैं और इसका सबूत उनकी इंस्टा स्टोरी दे रही है।
भुवनेश्वर कुमार की जगह युवाओं पर भरोसा दिखा रहा है बोर्ड अब
टीम इंडिया में अब लगातार युवा तेज गेंदबाज अपनी छाप छोड़ रहे हैं, साथ ही बोर्ड भी वनडे और टी-20 में युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा दिखा रहा है। ऐसे में शायद ही अब भुवनेश्वर कुमार आपको टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आए, साथ ही भुवी की गेंद पहली की तरह स्विंग भी नहीं होती है और ना ही वो पहले की तरह डेथ ओवर में गेंदबाजी कर पाते हैं जो उनके टीम से बाहर होने के बड़े कारणों में से एक है।
क्यों इतने उदास रहने लगे हैं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार?
*काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार।
*ऐसे में सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने लगा है अब ये खिलाड़ी।
*हाल ही में भुवी ने लगाई थी खुद की एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में अकेले बैठा नजर आया था ये तेज गेंदबाज।
भुवनेश्वर कुमार की नई इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

वापसी के लिए बहुत मेहनत कर रहा है ये खिलाड़ी
टीम इंडिया से आखिरी बार कब खेले थे भुवी?
अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाने वाले भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से गायब हैं, जहां इस साल अभी तक भुवी ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। दूसरी ओर ये तेज गेंदबाज आखिरी वनडे मैच जनवरी 2022 में खेलता हुआ नजर आया था, जहां ये मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। वहीं भुवी का आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था, वो भी साल 2022 में खेला था उन्होंने।