टीम इंडिया से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार अब दिखने लगे हैं ऐसे, रहते हैं काफी दुखी-दुखी!
सोशल मीडिया पर भुवी ने 2 तस्वीरें की हैं शेयर।
अद्यतन - अगस्त 7, 2023 4:03 अपराह्न

इन दिनों टीम इंडिया के फैन्स भुवनेश्वर कुमार की वापसी चाहते हैं, जहां ये तेज गेंदबाज इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाया है। दूसरी ओर जब भी टीम इंडिया को किसी गेंदबाज के कारण हार मिलती है, तो सभी को भुवी की याद आ जाती है। दूसरी ओर अब ये खिलाड़ी थोड़ा दुखी-दुखी रहने लगा है, जिसका सबूत भुवी का सोशल मीडिया दे रहा है।
भुवनेश्वर कुमार की वापसी मुश्किल है अब
टीम इंडिया में अब लगातार युवा तेज गेंदबाजों को मौके मिल रहे हैं, जिसके कारण भुवी की वापसी काफी ज्यादा मुश्किल रही है। पहले भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग और डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन कुछ समय से वो ये काम नहीं कर पा रहे थे और इसी के कारण वो टीम से बाहर गए हैं।
कौनसा गम सता रहा है भुवनेश्वर कुमार को अब?
*सोशल मीडिया पर भुवी ने 2 तस्वीरें की हैं शेयर।
*जहां इन तस्वीरों में भुवनेश्वर कुमार लग रहे हैं रिलेक्स।
*लेकिन तेज गेंदबाज के शक्ल पर नजर आ रही है काफी उदासी।
*पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स लिख रहे हैं भुवी की वापसी को लेकर।
भुवनेश्वर कुमार ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया है शेयर
अपने इंस्टा BIO को लेकर खबरों में आया था ये खिलाड़ी
भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था, उसके बाद उन्होंने सिर्फ IPL खेला है। वहीं आगे भी उनके टीम इंडिया में वापसी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके देखते हुए इस खिलाड़ी ने एक बड़ा कदम उठाया था कुछ दिनों पहले। जहां भुवी ने अपने इंस्टाग्राम BIO में बड़ा बदलाव किया था, पहले उनके इंस्टा BIO पर अंग्रेजी में इंडियन क्रिकेटर लिखा था और अब उन्होंने इसे बदलकर सिर्फ इंडियन कर दिया और इसके बाद से उनके संन्यास लेने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
अब कुछ ऐसा हो गया है भुवी का इंस्टा BIO
