शिखर धवन का इंस्टाग्राम पर छलका दर्द, फनी रील के जरिए अब BCCI पर कसा तंज! - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन का इंस्टाग्राम पर छलका दर्द, फनी रील के जरिए अब BCCI पर कसा तंज!

इंस्टाग्राम पर शिखर धवन ने शेयर की एक फनी रील वीडियो।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

हाल ही में एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, सभी को लग रहा था की इस टीम के कप्तान शिखर धवन होंगे। लेकिन टीम सामने आते ही फैन्स निराश हो गए, जिसका कारण था धवन का टीम में ना होना। लेकिन धवन ने इसे लेकर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया और वो सोशल मीडिया पर खुद को खुश दिखाने की कोशिश में लग गए हैं।

शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है शायद

टीम इंडिया में लगातार युवा खिलाड़ियों को मौके मिल रहे हैं, जिसके बाद साफ हो गया है की शिखर धवन अब शायद ही टीम इंडिया में वापसी कर पाए। 2023 में अभी तक धवन ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, दूसरी ओर अगर वो वर्ल्ड कप की टीम में भी नहीं चुने जाते हैं तो ये साफ हो जाएगा की सेलेक्टर अब उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं और फिर गब्बर भी सिर्फ IPL खेलते हुए ही नजर आएंगे हर साल। इस साल वो IPL में पंजाब टीम के कप्तान थे, लेकिन टीम IPL 2023 में भी खुस खास कमाल नहीं कर पाई थी गब्बर की कप्तानी में।

BCCI से अलग तरीके से पंगा ले रहे हैं शिखर धवन!

*इंस्टाग्राम पर शिखर धवन ने शेयर की एक फनी रील वीडियो।
*फनी वीडियो के जरिए अपना दर्द दिखाने की धवन ने कोशिश।
*गब्बर ने बोला- लगता है मेरे सब्र के फल का कोई जूस बनाकर पी गया।
*फैन्स को शिखर की ये रील भी आई है काफी ज्यादा पसंद।

शिखर धवन की फनी रील वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

फिटनेस के मामले में गब्बर अभी भी हिट हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

19वें एशियन गेम्स के लिए ऋतुराज होंगे टीम इंडिया के कप्तान

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों के नाम

यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp