चोट के कारण निराश हुए रोहित शर्मा को मिला परिवार का पूरा साथ! - क्रिकट्रैकर हिंदी

चोट के कारण निराश हुए रोहित शर्मा को मिला परिवार का पूरा साथ!

रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी चोट।

Rohit Sharma With His Family (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma With His Family (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये साल बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी कुछ ज्यादा खास नहीं रहा, साथ ही टीम इंडिया का एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप ना जीतना भी कई सवाल साथ लेकर आया हिटमैन के लिए। वहीं अब रोहित बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच भी नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में अब उनका परिवार उन्हें निराश नहीं होने दे रहा है और उनका साथ दे रहा है।

रोहित शर्मा नहीं याद रखना चाहेंगे साल 2022

जी हां, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा साल 2022 को कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे, जिसके पीछे कारण है एक बड़ी चीज। जहां हिटमैन इस साल एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं टीम इंडिया के लिए किसी भी प्रारूप में और अब वो आखिरी टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाएंगे।

पूरा परिवार मिलकर कप्तान रोहित शर्मा को सहारा देने में लगा है!

*रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी चोट।
*चोट के बाद वो पूरी टेस्ट सीरीज से भी हुए बाहर, केएल राहुल बने कप्तान ।
*ऐसे में अब वो अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं समय, तस्वीरें आई सामने।
*रोहित और उनकी वाइफ की एक प्यारी सी तस्वीर भी आई है सामने।

अपने परिवार के साथ रोहित शर्मा की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

अपनी वाइफ के साथ हिटमैन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

IPL में भी नहीं चल पाया रोहित की टीम का जादू

इस साल के आईपीएल में बड़ी टीमों ने काफी ज्यादा ही निराश किया, जिसमें से एक नाम रोहित की कप्तानी वाली टीम मुंबई का नाम भी शामिल है। जहां टीम का प्रदर्शन 2021 के बाद 2022 में भी बेहद खराब रहा।

close whatsapp