टी-20 टीम में चुने जाने के बाद घूमा संजू सैमसन का दिमाग, करने लगे हैं अजीब हरकतें - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 टीम में चुने जाने के बाद घूमा संजू सैमसन का दिमाग, करने लगे हैं अजीब हरकतें

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के बाद टी-20 सीरीज में भी चुने गए हैं संजू।

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

संजू सैमसन और उनके फैन्स के अच्छे दिन आ गए हैं, जहां ये खिलाड़ी एक के बाद एक सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जा रहा है। जिसके बाद संजू की खुशी अलग ही लेवल पर नजर आ रही है, साथ ही वो सोशल मीडिया के जरिए हर दिन अपना उत्साह फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं और अलग तरह की तस्वीरें डाल रहे हैं। आपको बता दें की संजू लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं, जहां इस साल जनवरी में वो आखिरी बार टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन चोट के कारण लंका के खिलाफ बीच सीरीज से बाहर हो गए थे।

इस बार IPL में संजू सैमसन की टीम का नहीं दिखा जलवा

IPL में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करते हैं, जहां साल 2022 में RR टीम ने फाइनल खेला और टीम को गुजरात के हाथोंं मात मिली थी। वहीं इस बार भी सभी को संजू की कप्तानी वाली टीम से काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस साल लीग का शानदार आगाज करने वाली राजस्थान टीम बीच में जीत की पटरी से उतर गई थी और प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

संजू सैमसन को कोई तो रोक लो अब!

*वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के बाद टी-20 सीरीज में भी चुने गए हैं संजू।
*संजू उसकी के बाद से लगातार सोशल मीडिया अपनी तस्वीरें डाल रहे हैं।
*जहां हाल ही में एक तस्वीर में संजू ब्रिज पर लटकते हुए नजर आए थे।
*कमेंट बॉक्स में फैन्स ने संजू को जान से खिलवाड़ ना करने की दी सलाह।

बड़े खुश नजर आ रहे हैं संजू सैमसन इस तस्वीर में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

टी-20 सीरीज में चुने जाने के तुरंत बाद डाला था ये वाला पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान),संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp