Champions Trophy 2025: टॉस हारते ही फनी रिएक्शन देने लगे कप्तान रोहित, कोच की भी छूट गई हंसी | CricTracker Hindi

Champions Trophy 2025: टॉस हारते ही फनी रिएक्शन देने लगे कप्तान रोहित, कोच की भी छूट गई हंसी

ICC ने कप्तान रोहित का एक वीडियो शेयर किया सोशल मीडिया पर।

Rohit Sharma And Gautam Gambhir (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma And Gautam Gambhir (Image Credit- Instagram)

लगता है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की किस्मत उनसे नाराज हो गई है, ऐसे में खराब किस्मत के कारण रोहित टॉस नहीं जीत पा रहे हैं। ऐसे ही कुछ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच के दौरान भी देखने को मिला, जिसके बाद हिटमैन ने कमाल के रिएक्शन दिए थे और उसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कप्तान रोहित शर्मा और उनके गजब के रिएक्शन…

ICC ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा नजर आ रहे है। वीडियो में रोहित टॉस हारने के बाद गजब के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं कप्तान को देख उनके साथ खिलाड़ी भी हैरान थे और साथ ही वीडियो में रोहित ने इशारों के जरिए बताया कि वो फिर से टॉस जीतने में नाकाम रहे। तो कोच गौतम गंभीर की इस दौरान हंसी छूट गई, उन्होंने कहा कि-  फिर से हार गया। अब ये वीडियो टीम इंडिया के फैन्स के बीच लगातार वायरल हो रहा है। वैसे कप्तान रोहित शर्मा लगातार 12वीं बार वनडे मैच में टॉस हारे हैं।

काफी वायरल हो रहा है कप्तान रोहित शर्मा का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

स्पिन गेंदबाजों के आगे फेल हो रहे हैं कीवी बल्लेबाज

दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे फेल हो रहे हैं, जहां टीम के पहले चार प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने अपने नाम किए है। इस दौरान वरुण चक्रवर्ती के अलावा कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 22 गज पर खेल किया है।

कुलदीप ने क्या कमाल की गेंद डाली थी 22 गज पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

टी20 वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया

*टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी एक भी मैच नहीं हारी थी टीम इंडिया।
*जिसके बाद टीम ने फाइनल में अफ्रीका को हराकर खिताब किया था अपने नाम।
*तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी एक भी मैच नहीं हारी थी टीम इंडिया।
*टीम ने तीन ग्रुप स्टेज मैच और सेमीफाइनल मैच में लिखी थी जीत की कहानी।

close whatsapp