प्लेऑफ में जगह बनाने की इतनी खुशी थी KKR के खिलाड़ियों को, फिटनेस का ना सोच Cake पर टूट पड़े
KKR टीम के सोशल मीडिया पर जश्न का एक वीडियो शेयर किया गया है।
अद्यतन - मई 12, 2024 4:16 अपराह्न

IPL 2024 के प्लेऑफ में सबसे पहले जगह KKR टीम ने बनाई है, जहां अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने जैसे ही मुंबई को हराया वैसे ही इस टीम ने 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में एंट्री ले ली। वहीं कोलकाता टीम के खिलाड़ी इस दौरान हद से ज्यादा खुश नजर आए और उन्होंने खास तरीके से प्लेऑफ में एंट्री लेने का जश्न मनाया।
किसने बनाए हैं अभी तक KKR टीम के लिए सबसे ज्यादा रन
वहीं इस बार KKR टीम के बल्लेबाजों ने धाकड़ प्रदर्शन किया है, जहां इन खिलाड़ियों ने चौके और छक्कों की जमकर बारिश की है। वैसे कोलकाता की तरफ से अभी तक 12 मैचों में सबसे ज्यादा रन सुनील नारायण ने बनाए हैं, जहां इस बल्लेबाज ने अभी तक कुल 461 रन बनाए हैं और इस दौरान 1 शतक के साथ 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। तो गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 18 विकेट अपने खाते में जोड़े हैं और हर्षित राणा को 16 विकेट मिले हैं।
KKR टीम के खिलाड़ियों ने जी भर के Cake खाया है इस बार
*KKR टीम के सोशल मीडिया पर जश्न का एक वीडियो शेयर किया गया है।
*प्लेऑफ में जगह बनाने की खुशी में खिलाड़ी वीडियो में केक काटते हुए आए नजर ।
*इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने जमकर खाया केक, नहीं की फिटनेस की चिंता।
*अब कोलकाता टीम का अगला मैच 13 मई को गुजरात के खिलाफ होगा।
प्लेऑफ में जाने का जश्न मनाते हुए KKR टीम के खिलाड़ी
ड्रेसिंग रूम का एक खास वीडियो भी किया है टीम ने शेयर
कप्तान साहब की बल्लेबाजी में दम नहीं दिखा
दूसरी ओर कोलकाता टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं, जहां उन्होंने 12 मैचों में सिर्फ 287 रन ही बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक ही निकला है। वैसे टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद, अय्यर का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में भी चयन नहीं हुआ है और उन्हीं के साथी बल्लेबाज ईशान किशन भी टीम इंडिया से बाहर ही हैं।