टीम इंडिया में नहीं हो रहा चयन, तो राहुल चाहर ने अपना ये क्या हाल कर लिया?
इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं स्पिनर राहुल चाहर।
अद्यतन - Jan 2, 2023 5:07 pm

IPL में कमाल का प्रदर्शन करने वाले राहुल चाहर की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्र्री हुई थी, साथ ही राहुल ने अपनी फिरकी का दम भी दिखाया था। लेकिन फिर कुछ समय बाद राहुल की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई और उनको इंटरनेशनल मैच खेले काफी समय हो गया है, वहीं सोशल मीडिया पर ये खिलाड़ी हद से ज्यादा एक्टिव रहता है।
राहुल चाहर को काफी समय हो गया टीम इंडिया से खेले हुए
टीम इंडिया ने साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में काफी ज्यादा निराश किया था, साथ ही इस टूर्नामेंट के लिए युजी चहल की जगह राहुल चाहर को टीम इंडिया में चुना गया था। लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और तभी से उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है।
कैसे होते जा रहे हैं राहुल चाहर अब?
*इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं स्पिनर राहुल चाहर।
*हाल ही में राहुल ने लगाई थी काफी अलग इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में लंबे बालों के साथ नजर आ रहे थे राहुल।
*साथ ही ये खिलाड़ी दिखा रहा था अपनी शरीर के सभी टैटू भी।
राहुल चाहर ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी ये वाली तस्वीर
कुछ ऐसा रहा इस खिलाड़ी के साल 2022
2023 में भी पंजाब टीम के साथ जुड़े रहेंगे राहुल
राहुल चाहर ने अभी तक अलग-अलग टीमों से आईपीएल खेला है, वहीं अभी वो लीग में पंजाब टीम का हिस्सा हैं और साल 2023 में भी वो शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब टीम से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साथ ही इसके जरिए वो टीम इंडिया में वापसी का भी पूरा प्रयास करेंगे शानदार प्रदर्शन कर, लेकिन अब उनके लिए ये राह इतनी आसान नहीं रहने वाली है।