WI vs IND 2023: पहले लिया जबरदस्त कैच और फिर लगाए बैक टू बैक छक्के, देखिए कैसे तिलक वर्मा ने डेब्यू पर मचाया धमाल
तिलक वर्मा ने अपने डेब्यू मैच में अपनी पारी की शुरुआत दो बैक-टू-बैक विशाल छक्कों के साथ की।
अद्यतन - अगस्त 4, 2023 12:32 अपराह्न

हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (MI) के युवा बल्लेबाज Tilak Varma सिर्फ 20 साल के हैं और यह साल 2023 उनके लिए अब तक शानदार रहा है। तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 164.11 के स्ट्राइक-रेट के साथ 343 रन बनाए और बेहतरीन अंदाज में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की भूमिका निभाई।
आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन के बदौलत तिलक वर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया। इस युवा बल्लेबाज ने 3 अगस्त को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले T20I मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और तुरंत सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, टीम इंडिया अपना 200वां T20I मैच मेजबान वेस्टइंडीज से 4 रनों से हार गई।
Tilak Varma ने शानदार अंदाज में किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
इस बीच, तिलक वर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की धमाकेदार शुरुआत की। मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार युवा बल्लेबाज ने पहली पारी में वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स को आउट करने के लिए एक अद्भुत कैच पकड़ा, और सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह बेहतरीन प्रयास वेस्टइंडीज बनाम भारत पहले T20I मैच के आठवें ओवर में देखने को मिला, जब जॉनसन चार्ल्स ने कुलदीप यादव के खिलाफ बाउंड्री के लिए स्लॉग स्वीप करने का प्रयास किया।
यहां पढ़िए: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I मैच में राष्ट्रगान के दौरान रो पड़े कप्तान Hardik Pandya!
हालांकि, यह कैच संभव नहीं लग रहा था, लेकिन तिलक वर्मा ने डीप मिड-विकेट क्षेत्र से लगभग 15 मीटर तक दौड़ लगाई और बाईं ओर गोता लगाते हुए एक शानदार डाइविंग कैच लेकर तुरंत सभी को प्रभावित किया। जिसे देख कमेंटेटर इयान बिशप दंग रह गए और शानदार कैच लेने के लिए उनकी सराहना की।
यहां देखिए Tilak Varma का बेहतरीन कैच –
"𝗛𝗲 𝗰𝗼𝘃𝗲𝗿𝗲𝗱 𝗮𝗰𝗿𝗲𝗮𝗴𝗲.”@TilakV9
.
.#INDvWIAdFreeonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/1O9KQsBOOx— FanCode (@FanCode) August 3, 2023
सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू मैच में अपनी पारी की शुरुआत दो बैक-टू-बैक विशाल छक्कों के साथ की। इस युवा बल्लेबाज ने भारत के लिए इस T20I मैच में सर्वाधिक 22 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाए।
यहां देखिए Tilak Varma ने किस तरह की अपनी पारी की शुरुआत –
Takes a blinder.
Hits back to back sixes to kick off his innings.
A dashing debut for Tilak Varma 😎#INDvWIAdFreeonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/VpcKOyfMSR— FanCode (@FanCode) August 3, 2023