AUS vs IND 2024-25: जानें क्या है स्नेक क्रैक? जिसकी भारी बारिश के बीच पर्थ पिच क्यूरेटर को उम्मीद नहीं थी - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs IND 2024-25: जानें क्या है स्नेक क्रैक? जिसकी भारी बारिश के बीच पर्थ पिच क्यूरेटर को उम्मीद नहीं थी

बीजीटी सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Perth (Image Credit- Twitter X)
Perth (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में पिच में स्नेक क्रैक आना एक आम बात है। इस वजह से पर्थ के वाका में स्थित पुराने क्रिकेट ग्राउंड में गेंदबाजों को काफी पेस और बाउंस मिलती है। तो वहीं हाल में ही पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में बनकर तैयार हुआ नया स्टेडियम भी कुछ इस प्रकार का ही है।

इस पिच से भी गेंदबाजों को पेस और बाउंस देखने को मिलेगी, और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, तो पिच पर मौजूद स्नेक दरारें और खुलती चली जाएंगी। इस वजह से स्पिनर्स अहम भूमिका में हो सकते हैं। क्योंकि-क्योंकि कभी-कभी ये दरारें 5 मिमी की सीमा तक खुल सकती है और इस स्थिति में बल्लेबाजी करना कतई आसान नहीं है।

हालांकि, ऑप्टस स्टेडियम में जो नई पिच बनकर तैयार हुई है, उसकी तैयारियों में लगातार बारिश शामिल रही है। पिच काफी समय से ढकी रही थी और इस वजह से पिच क्यूरेटर Issac McDonald को परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए मजबूर कर दिया है।

लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगता है कि पर्थ में 22 नवंबर से शुरू होने वाले बीजीटी के पहले टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले के बीच बराबर प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि पिच खराब होने की उम्मीद है, लेकिन बड़े स्नेक क्रैक की उम्मीद नहीं है, जो बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान करता है।

Issac McDonald ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीजीटी के पर्थ में शुरू होने वाले पहले मैच से पहले Business Standard के हवाले से Issac McDonald ने कहा- यह (स्नेक क्रैक) काफी शर्तों पर आधारित है। फिलहाल, हम गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की सुखद टक्कर के लिए इसे ऊपर से थोड़ा और रोल करने की ओर झुक रहे हैं। पिच के लिए अच्छा होगा अगर सूर्य निकल आए।

लेकिन वास्तव में क्यूरेटिंग टीम सहज है। मुझे नहीं लगता है कि यह मौसम पिच को खराब करेगा, लेकिन पिच में कुछ गिरावट आएगी। लेकिन बड़े स्नेक क्रैक जैसे वाका में होते हैं, मुझे नहीं लगता है कि मौसम वहां तक ले जाएगा।

close whatsapp