‘मैं जोफ्रा आर्चर के लिए पूरी तरह से निराश हूं’- जोफ्रा आर्चर की इंजरी को लेकर बोले जेम्स एंडरसन
इंजरी के चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं जोफ्रा आर्चर
अद्यतन - मई 17, 2023 7:44 अपराह्न

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण इंग्लिश समर में होने वाले सभी क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। गौरतलब है कि इस साल SA20 में भाग लेने से पहले आर्चर लगभग 17 महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहे थे।
तो वहीं एक बार फिर वह इंजरी की वजह से आईपीएल 2023 के जारी सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। दूसरी ओर अब जोफ्रा आर्चर की इस चोट को लेकर जेम्स एंडरसन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह उनकी चोट से निराश हैं।
जोफ्रा की चोट को लेकर बोल एंडरसन
बता दें कि जोफ्रा आर्चर को लेकर जेम्स एंडरसन ने स्काई स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा- आर्चर के लिए पिछले कुछ साल काफी कठिन रहे हैं। उसकी कोहनी की चोट बार-बार लौट रही है। मैं इसको सुनकर काफी टूट चुका हूं और मैं जानता हूं कि उन्होंने फिट होने के लिए कितनी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द वापस आएंगे।
एंडरसन ने आगे कहा- जब आप इस तरह की चोट से बार-बार जूझते हैं तो मुझे लगता है कि आपको अपने वर्कलोड और मैनेज करने की जरूरत है। आपको तय करना चाहिए कि आपको 1 फाॅर्मेट खेलना है या 2 फाॅर्मेट? मुझे लगता है कि यह एक समझदारी भरी बात है और आगे बढ़ने के लिए कोचों और मैनेजमेंट के साथ काम करना होगा।
उसे (जोफ्रा आर्चर) पिछले सालों में काफी चोटें आई हैं। मैंने कुछ समय पहले उसका ट्रेंट ब्रिज में सामना किया तो वह उतनी तेज गेंदबाजी नहीं कर पा रहा था, जैसा कि वह पिछले कुछ सालों में करता हुआ आया है। इसलिए, मैं उसके लिए निराश हूं।