CT2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले युवराज सिंह ने शुभमन गिल के ‘नॉकआउट’ पोस्ट पर किया मजेदार कमेंट
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम के साथ की अपनी तस्वीर को साझा किया।
अद्यतन - मार्च 3, 2025 4:30 अपराह्न

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी थी, जो 2 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी।
भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर ना बना पाए हो, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धुआंधार पारी खेलते हुए देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले गिल ने एक पोस्ट किया, जिस पर पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने पंजाबी में मजेदार कमेंट किया है।
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम के साथ की अपनी तस्वीर को साझा किया और लिखा ‘नॉकआउट’। युवराज सिंह ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते हुए पंजाबी में लिखा कि, बांकिया दे हेगे नहीं।’
यह रहा युवराज सिंह का कमेंट:

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शुभमन गिल सिर्फ दो रन बनाकर हुए थे आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शुभमन गिल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनहोंने शानदार बल्लेबाजी की है। बांग्लादेश के खिलाफ इस टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में उन्होंने 101 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी। वह तीन पारियों में अभी तक 74 से अधिक की औसत से 149 रन बना चुके हैं।
टूर्नामेंट में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम के खिलाड़ियों को अपना शत-प्रतिशत देना होगा और धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा। शुभमन गिल का वनडे में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 53 पारियों में 15 अर्धशतक और आठ शतक की बदौलत 2736 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 60.80 के औसत से बनाए हैं।