सचिन तेंदुलकर का लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन हुआ और भी शानदार, हाल ही में खरीदी लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर का लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन हुआ और भी शानदार, हाल ही में खरीदी लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस

लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस वेरिएंट की कीमत 4.18 करोड़ रुपए है।

Sachin Tendulkar buys Lamborghini Urus S (Pic Source-Twitter)
Sachin Tendulkar buys Lamborghini Urus S (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस कार खरीदी। बता दें, एस वेरिएंट की कीमत 4.18 करोड़ रुपए है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है।

अपने समय में जब सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी करने उतारते थे तो विरोधी टीम के गेंदबाज परेशान हो जाते थे। ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो सचिन तेंदुलकर ने अपने नाम किए हैं। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ने वाले सचिन तेंदुलकर ही है। यही नहीं टेस्ट और वनडे फॉर्मेट को मिलाकर सचिन तेंदुलकर के कुल 100 शतक है। तेंदुलकर को हमेशा से ही लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक रहा है। भले ही वो काफी सामान्य जीवन जीते हैं लेकिन उनकी गाड़ियों का कलेक्शन सच में काफी जबरदस्त है।

CS 12 व्लॉग द्वारा एक वीडियो साझा की गई है जिसमें देखा जा सकता है कि भारत के पूर्व खिलाड़ी लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस को चलाते हुए नजर आ रहे हैं। लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस की बात की जाए तो इस गाड़ी में एयर सस्पेंशन सिस्टम है जिसकी वजह से मालिक को गाड़ी चलाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। 3 ऑफ रोड मोड में यह गाड़ी आती है। Sabbia (रेत), Neve (स्नो) और Terra (मिट्टी)।

भारत में सचिन तेंदुलकर BMW के ब्रांड एंबेसडर हैं

बता दें, सचिन तेंदुलकर भारत में BMW के ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके पास BMW की कई गाड़ियां हैं। यह उनकी पहली लैम्बॉर्गिनी है। BMW 7-सीरीज Li, BMW X5M, BMW i8 और BMW 5-सीरीज यह सब आपको सचिन तेंदुलकर के कलेक्शन में नजर आएंगी।

BMW गाड़ियों के अलावा सचिन के पास Porsche 911 टर्बो एस भी है। सचिन तेंदुलकर की पूरी दुनिया में सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग और उनकी गाड़ियों का कलेक्शन भी काफी शानदार है। उनको कई गाड़ियां तोहफे में भी मिली है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में मुंबई इंडियंस अपनी जगह नहीं बना पाई थी, हालांकि टीम के प्रदर्शन से सचिन तेंदुलकर काफी खुश थे।

close whatsapp