'यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि आपकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है' Shaheen Afridi के नंबर 1 वनडे गेंदबाज बनने पर मोहम्मद रिजवान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि आपकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है’ Shaheen Afridi के नंबर 1 वनडे गेंदबाज बनने पर मोहम्मद रिजवान

शाहीन जारी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर मौजूद हैं। 

Mohammad Rizwan and Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)
Mohammad Rizwan and Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

भारत में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को बेहतरीन गेंदबाजी करने का एक बड़ा तोहफा मिला है। बता दें कि वह टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एडम जंपा और मार्को यान्सेन के साथ, टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

दूसरी ओर, वह बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद शाहीन अफरीदी आईसीसी की ताजा रैंकिंग के जारी होने के बाद नंबर 1 के पायदान पर काबिज हो गए हैं। तो वहीं शाहीन को मात्र 23 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल करने पर क्रिकेट जगत शुभकामनाएं देता हुए नजर आ रहा है।

वहीं शुभकामनाओं के इस दौर को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान के विकेटीकपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शाहीन अफरीदी को शुभकामनाएं दी हैं। रिजवान का कहना है कि यह कोई चमत्कार नहीं है बल्कि उनकी मेहनत का परिणाम है।

यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि आपकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है- मोहम्मद रिजवान

बता दें कि शाहीन अफरीदी के वनडे क्रिकेट में नंबर एक के पायदान पर काबिज होने के बाद मोहम्मद रिजवान ने आज 2 नवंबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- अधिक से अधिक ऊंचाइयों के लिए नियत और आपकी #1 आईसीसी रैंकिंग कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि यह आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। माशा अल्लाह।

देखें मोहम्मद रिजवान की यह सोशल मीडिया पोस्ट

बता दें कि शाहीन के इस समय 673 रेटिंग पाॅइंट हैं और वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। तो वहीं 663 रेटिंग पाॅइंट के साथ जोश हेजलवुड दूसरे और तीसरे नंबर पर 656 रेटिंग पाॅइंट के साथ मोहम्मद सिराज मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- नवंबर 2- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?