इशांत शर्मा छोड़ चुके हैं टीम इंडिया में वापसी की आस, कमेंट्री में बना रहे हैं कार्तिक जैसा करियर!
टीम इंडिया से 2021 में आखिरी टेस्ट खेला था इशांत शर्मा ने।
अद्यतन - जुलाई 13, 2023 6:04 अपराह्न

टीम इंडिया से अभी तक कुछ ही खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेल पाए हैं, इस लिस्ट में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का नाम भी शामिल है। जो अपने करियर में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना चुके हैं, लेकिन अब इशांत के साथ कहानी अलग है और वो फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। इस बीच तेज गेंदबाज ने अपने नए करियर की शुरूआत कर दी है, लेकिन इस बार वो अपनी आवाज से छाप छोड़ने में लगे हैं।
विराट कोहली के काफी करीब हैं इशांत शर्मा
कुछ समय पहले ही इशांत शर्मा का एक इंटरव्यू आया था, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को लेकर काफी कहानियां सुनाई थी। शर्मा ने खुलासा किया था की, विराट के साथ उनकी जूनियर क्रिकेट से ही काफी अच्छी दोस्ती है। साथ ही इशांत ने बताया था की, कोहली ने फिटनेस के लिए पसंदीदा खाना कई सालों से छोड़ रखा है और 10 सालों में उन्होंने विराट को 2-3 बार ही छोले-भटूरे खाते हुए देखा है।
इशांत शर्मा अब कमेंट्री में ही बना लेंगे अपना लंबा करियर
*टीम इंडिया से 2021 में आखिरी टेस्ट खेला था इशांत शर्मा ने।
*उसके बाद से वो टीम इंडिया में नहीं कर पाए हैं वापसी।
*इंडिया-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से कमेंट्री शुरू कर दी है इशांत ने।
*आरपी सिंह ने गेंदबाज के साथ कमेंट्री के बीच की तस्वीर की शेयर।
आरपी सिंह ने शेयर की इशांत शर्मा के साथ ये तस्वीर
केदारनाथ गया था ये खिलाड़ी हाल ही में
हिंदी कमेंट्री ने कई खिलाड़ियों को दिया नया रोजगार
जी हां, जब से टीवी पर क्रिकेट फैन्स ने हिंदी कमेंट्री को पसंद करना शुरू किया है, तभी से कई पूर्व खिलाड़ी अपनी आवाज के जरिए भी हर घर में जगह बना रहे हैं। जहां इस लिस्ट में सुरेश रैना, आरपी सिंह, रॉबिन उथप्पा सहित कई पूर्व स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। साथ ही फैन्स को सबसे ज्यादा आकाश चोपड़ा की कमेंट्री पसंद आती है, वहीं चोपड़ा की कमेंट्री के बीच भी मजेदार क्रिकेट के किस्से होते हैं।