शाहीन के इलाज का भी खर्च नहीं उठा पा रहा है PCB, शाहिद अफरीदी का चौंकाने वाला खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन के इलाज का भी खर्च नहीं उठा पा रहा है PCB, शाहिद अफरीदी का चौंकाने वाला खुलासा

टी-20 वर्ल्ड कप टीम में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की वापसी हुई है।

Shaheen Afridi and Shahid Afridi
Shaheen Afridi and Shahid Afridi. (Photo Source: Instagram)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चयनकर्ताओं ने गुरुवार को 2022 टी-20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। इस बीच, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने शाहीन अफरीदी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सवालों के घेरे में आ गया है।

शाहीन अफरीदी को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में घुटने में चोट लगी थी, जिस वजह से वो एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे। इस चोट से उबरने और रिहैब के लिए वो लंदन गए। लेकिन इस बीचपूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि शाहीन खुद के पैसे से लंदन में इलाज करवा रहे हैं। इसमें पीसीबी उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।

शाहिद अफरीदी ने खोल दी PCB की पोल

Samaa TV से बातचीत के दौरान शाहिद अफरीदी ने कहा कि, “शाहीन अफरीदी अपनी टिकट पर इंग्लैंड गए। इंग्लैंड में अपने खर्चे पर रुके। यहां पर मैने डॉक्टर को अरेंज किया, वहां पर उन्होंने डॉक्टर को कॉन्टेक्ट किया। उनके इलाज में PCB ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने इस पर चिंता जाहिर करते हुए आगे कहा कि शाहीन की जगह कोई भी लड़का हो, जो देश के लिए खेल रहा है और आपकी टीम का अहम सदस्य है, उसके इंजर्ड होने पर उसकी देखभाल रखना PCB की जिम्मेदारी है। ये नहीं की उसे उसके हाल पर ही छोड़ देना चाहिए।”

इस बीच, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज और न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। टीम मैनेजमेंट आईसीसी मेगा इवेंट से पहले उन्हें पर्याप्त आराम देना चाहत है जिससे की वो वर्ल्ड कप में अच्छा कर सकें। पाकिस्तानी मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने कहा था कि, टी-20 विश्व कप से पहले शाहीन की रिकवरी पर टीम की पूरी नजर है।

close whatsapp