शाहीन शाह अफरीदी हुए इतनी बुरी तरह से Troll, इंस्टाग्राम के कमेंट्स में लगानी पड़ी लगाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन शाह अफरीदी हुए इतनी बुरी तरह से Troll, इंस्टाग्राम के कमेंट्स में लगानी पड़ी लगाम

शाहीन शाह अफरीदी से काफी ज्यादा गुस्सा हैं पाक टीम के फैन्स।

Shaheen Afridi (Image Credit- Instagram)
Shaheen Afridi (Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले ही युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान टीम की कप्तानी मिली थी, जहां उनको ये कप्तानी टी20 प्रारूप की दी गई थी। जिसके बाद सभी को लग रहा था कि अब तो पाक टीम विजय रथ पर सवार हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और शाहीन के कप्तान बनने के बाद ये टीम जीतना भूल चुकी है।

टी20 के फ्लॉप कप्तान साबित हो रहे हैं शाहीन शाह अफरीदी

जी हां, शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के टूर पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज है। जिसके 4 मैच हो चुके हैं और चारों ही मैचों में पाकिस्तान टीम बुरी तरह हारी है, ऐसे में इस सीरीज में कीवी टीम 4-0 से आगे हैं और आखिरी मैच कल यानी की 21 जनवरी को खेला जाएगा।

शाहीन शाह अफरीदी को गालियां पड़ रही हैं अब

*शाहीन शाह अफरीदी से काफी ज्यादा गुस्सा हैं पाक टीम के फैन्स।
*शाहीन को आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट पर पड़ रही हैं जमकर गालियां।
*जिसके बाद पाक टीम के टी20 कप्तान ने उठाया है एक बड़ा कदम।
*इंस्टा के कमेंट बॉक्स को शाहीन ने कर दिया है अब पूरी तरह लिमिटेड।

इस पोस्ट पर शाहीन शाह अफरीदी को पड़ रही हैं गालियां

बाबर आजम का बोल रहा है बल्ला

भले ही पाकिस्तान टीम फिर से सीरीज हार गई हो, लेकिन टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का बल्ला जमकर बोल रहा है। जहां कीवी टीम के खिलाफ हुए 4 में से 3 टी20 मैचो में बाबर ने लगातार अर्धशतक लगाए थे, जिसके बाद इस खिलाड़ी के फैन्स काफी ज्यादा खुश हैं। दूसरी ओर अब 15-16 Support staff के साथ गई टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं और फैन्स चाहते हैं कि एक बार फिर से बाबर आजम को टीम का कप्तान बना दिया जाए। बाबर ने वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी को अलविदा कह दिया था और उसके बाद पाक टीम में कई बादलाव आए थे।

अच्छे प्रदर्शन के बाद काफी ज्यादा खुश हैं बाबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?