यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार पारी के बाद, सोशल मीडिया पोस्ट से मचाई सनसनी
बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी के बाद पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - May 12, 2023 2:19 pm

IPL 2023 में इन दिनों सिर्फ एक ही बल्लेबाज की बात हो रही है और वो बल्लेबाज है यशस्वी जायसवाल, जी हां इस खिलाड़ी ने KKR के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए सभी को अपना मुरीद बना दिया। साथ ही राजस्थान टीम के लिए काम आसान कर दिया, इन सभी के बीच जायसवाल का सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
यशस्वी जायसवाल ने बना दिया नया रिकॉर्ड
दूसरी ओर KKR के खिलाफ खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने IPL में नया रिकॉर्ड बना दिया है, जहां इस खिलाड़ी ने सबसे कम यानी की 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने का काम किया। इससे पहले केएल राहुल ने 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था IPL में।
सोशल मीडिया पर भी यशस्वी जायसवाल ने मचाया बवाल
*बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी के बाद पोस्ट किया शेयर।
*इस पोस्ट में यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी की तस्वीरें डाली।
*KKR के खिलाफ इस मैच की तस्वीरों को फैन्स ने दिया काफी प्यार।
*वहीं साथी खिलाड़ियों ने भी इस पोस्ट पर किए हैं कई सारे कमेंट्स।
यशस्वी जायसवाल का पोस्ट धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद
राजस्थान फिर से पहुंच गई टॉप 4 में
कल KKR के खिलाफ हुए मैच में राजस्थान टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और नेट रन रेट के हिसाब से काफी तेजी से मैच को खत्म किया। इसी जीत के साथ ही राजस्थान टीम अंक तालिका पर तीसरे नंबर पर आ गई है और टीम को अपने अगले 2 मैच में भी अच्छी रन रेट से जीतने होंगे।
IPL 2023 की अंक तालिका कुछ ऐसी है