अपनी बल्लेबाजी का वीडियो शेयर कर, सूर्यकुमार यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान!
सूर्यकुमार यादव ने RCB के खिलाफ 35 गेंदों में बनाए थे 83 रन।
अद्यतन - मई 10, 2023 4:03 अपराह्न

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है, विरोधी टीम के गेंदबाज SKY को आउट करने में फेल हो रहे हैं। वहीं हर मैच के साथ सूर्य की चमक तेज होती ही जा रही है, इस बीच बल्लेबाज ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है।
IPL 2023 में सूर्यकुमार यादव को रोकना हुआ मुश्किल
मुंबई टीम ने IPL 2023 का आगाज काफी खराब किया था, लेकिन फिर टीम जीत की पटरी पर लौटी। टीम की वापसी में सूर्यकुमार यादव का सबसे बड़ा हाथ है, SKY ने अब तक 11 मैचों में 376 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं।
सोशल मीडिया पर खौफ पैदा कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव
*सूर्यकुमार यादव ने RCB के खिलाफ 35 गेंदों में बनाए थे 83 रन।
*वहीं आज उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का वीडियो किया इंस्टा पर शेयर।
*वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई के बल्लेबाज ने लिखा गजब कैप्शन।
*SKY ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा- अभी और रनों की भूख है।
सूर्यकुमार यादव ने ये वीडियो किया शेयर
जीत के साथ मुंबई टीम ने लगाई लंबी छलांग
कल एक बार फिर से मुंबई टीम ने 200 का टारगेट अपने नाम कर लिया, इस दौरान RCB गेंदबाजों के सभी प्लान फेल हो गए और रोहित की टीम जीत के साथ अंक तालिका पर तीसरे नंबर पर आ गई। वहीं प्लेऑफ में CSK और GT का जाना पक्का है, असली मुकाबला आखिरी 2 स्थान के लिए जारी है।